• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी में चुनाव जीतने वाले आधे से अधिक विधायकों के खिलाफ आपराधिक मुकदमे

Writer D by Writer D
15/03/2022
in उत्तर प्रदेश, चुनाव 2022, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव (UP Election) जीतने वाले आधे से अधिक विधायकों (MLAs) के खिलाफ आपराधिक मुकदमे (Criminal Cases) चल रहे हैं।

चुनाव सुधार से जुड़ी शोध संस्था एडीआर की नवनिर्वाचित विधायकों की पृष्ठभूमि के विश्लेषण से जुड़ी रिपोर्ट के अनुसार विधानसभा में 51 प्रतिशत अर्थात 403 में से 205 नवनिर्वाचित विधायकों के खिलाफ आपराधिक मुकदमे चल रहे हैं। इनमें से 39 प्रतिशत (158) विधायकों के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले विभिन्न अदालताें में चल रहे हैं।

रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश में विधानसभा के नवनिर्वाचित 403 विधायकाें में समाजवादी पार्टी (सपा) के सर्वाधिक 64 प्रतिशत विधायक ऐसे जीत कर आये हैं जिनके खिलाफ आपराधिक मुकदमे चल रहे हैं। गौरतलब है कि इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 255 और सपा के 111 उम्मीदवार जीते हैं।

यूपी में हमने कराया दंगा और भयमुक्त चुनाव : सीएम योगी

सपा के विजयी विधायकों में 71 के खिलाफ आपराधिक मुकदमे चल रहे हैं जबकि इनमें से 48 के खिलाफ गंभीर आपराधिक मुकदमे लंबित हैं। इसके अलावा सपा गठबंधन के सहयोगी दल रालोद के 88 प्रतिशत विधायकों के खिलाफ आपराधिक मुकदमे और 63 प्रतिशत के खिलाफ गंभीर आपराधिक मुकदमे लंबित हैं।

यह चुनाव छलिया बनाम बलिया का : अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश के जीते विधायकों में से पांच के खिलाफ हत्या, 29 के खिलाफ हत्या का प्रयास और छह के खिलाफ महिलाआें के विरुद्ध आपराधिक मामले दर्ज हैं।

रिपोर्ट के अनुसार आर्थिक समृद्धि के लिहाज से भी उत्तर प्रदेश के नवनिर्वाचित विधायक काफी मजबूत हैं। प्रदेश के 403 में से 366 विधायक (91 प्रतिशत) करोड़पति हैं। इनमें से सपा के 90, रालोद के 88 और बसपा के शत प्रतिशत विधायक करोड़पति हैं। गौरतलब है कि बसपा के उत्तर प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड में एक एक विधायक चुना जा सका है। वहीं पांच राज्यों (गोवा, पंजाब, मणिपुर, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश) में भाजपा के कुल जीते 356 विधायकों में से 320 (90 प्रतिशत) करोड़पति हैं।

Tags: elelection 2022Lucknow Newsup electionup news
Previous Post

कांग्रेस की हार के लिए हरीश रावत जिम्मेदार, 17 सीटें हराने का आरोप

Next Post

करारी हार के बाद सोनिया गांधी का बड़ा एक्शन, सिद्धू समेत 5 राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों से मांगा इस्तीफा

Writer D

Writer D

Related Posts

Chardham Yatra
राजनीति

चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 लाख के करीब पहुंचे श्रद्धालु

23/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मौसम आपदाओं से निपटने के लिए यूपी में मजबूत होगी चेतावनी प्रणाली

23/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

श्रमिक राज्य की प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति, उन्हें सम्मान और सुरक्षा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री योगी

23/05/2026
Cow Protection
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रशक्ति और आर्थिक समृद्धि का नया मॉडल बन रहा गो संरक्षण

22/05/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी बोले-देवभूमि में सड़कों पर नमाज़ नहीं होने देंगे, कानून से ऊपर कोई नहीं

22/05/2026
Next Post
sonia gandhi

करारी हार के बाद सोनिया गांधी का बड़ा एक्शन, सिद्धू समेत 5 राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों से मांगा इस्तीफा

यह भी पढ़ें

Aligarh Muslim University

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में बनेगा मंदिर, श्री कृष्ण जन्म भूमि संघर्ष न्यास ने किया 1 करोड़ देने का ऐलान

10/03/2025
CM Dhami

जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में सीएम धामी ने की सफारी, फॉरेस्ट कर्मियों का किया उत्साहवर्धन

13/10/2023
Helicopter Crash

जैसलमेर में सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट सुरक्षित बाहर निकाला गया

12/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version