• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘अपराधी-माफिया हो गए अतीत, यूपी बना सुरक्षा का प्रतीक’, सहारनपुर में गरजे सीएम योगी

Writer D by Writer D
24/04/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, सहारनपुर
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनावों (Nikay Chunav) में भाजपा के पक्ष में अपील करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) सहारनपुर रैली को संबोधित करने पहुंचे।

माफिया और अपराधी अब अतीत हो गए

जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सहारनपुर विकास के पथ पर अग्रसर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रदेश में कानून व्यवस्था का राज कायम है। प्रदेश की कानून व्यवस्था आज पूरे देश में नजीर बन चुकी है। माफिया और अपराधी अब अतीत हो गए, आज यूपी में भयमुक्त माहौल है।

योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि बदमाशों के आतंक के डर से पहले लड़कियां प्रदेश से दूर जाकर पढ़ाई करती थीं। लेकिन, अब स्थितियां बदल गई हैं। आज यूपी की कानून व्यवस्था देश में मिसाल बन गई है।योगी ने कहा कि हमें तय करना होगा कि गलियों में गोलियों की तड़तड़ाहट हो या भजन हो। आज यूपी में कोई दंगा नहीं होता। प्रदेश में सब चंगा ही चंगा है। अब किसी से रंगदारी नहीं मानी जाती। आज यूपी की पहचान माफियाओं की वजह से नहीं होती। अब महोत्सव हमारी पहचान बन गई है।

उन्होंने कहा कि 2017 से पहले की सरकारों को सहारनपुर में दंगा कराने से ही फुर्सत नहीं थी। पहले नौजवानों पर झूठे मुकदमे दर्ज किए जाते थे। बेटियों को लेकर माता-पिता चिंतित रहते थे, लेकिन आज भाजपा सरकार ने भय मुक्त वातावरण दिया है।

कहा कि 6 वर्ष में 54 लाख से अधिक गरीबों को आवास दिलाया। 2 करोड़ 61 लाख गरीबों को 1-1 शौचालय, 1 करोड़ 75 लाख गरीबों को फ्री रसोई गैस कनेक्शन, 1 करोड़ 55 लाख गरीबों को फ्री बिजली कनेक्शन देने का कार्य डबल इंजन की सरकार ने किया। प्रदेश के 10 करोड़ लोगों को प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना, आयुष्मान भारत योजना और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 5 लाख रुपए का सालाना बीमा कवर केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारें दे रहीं हैं।

शहरों व कस्बों के विकास के लिए तीसरे इंजन की जरूरत

उन्होंने (CM Yogi) कहा कि मां शाकभरी और मां बाला सुंदरी की पावन धरा से मैं आज निकाय चुनाव का शंखनाद करने आया हूं। केंद्र की मोदी सरकार और यूपी की योगी सरकार डबल इंजन से विकास कार्य करा रही है, लेकिन अब शहरों और कस्बों के विकास के लिए तीसरे इंजन की भी जरूरत है। इसलिए विकास की गति ट्रिपल इंजन से हो इसके लिए निकाय चुनाव में भाजपा के सभी प्रत्याशियों को विजय बनाकर विकास की गति को बढ़ाना होगा।

सहारनपुर में जनसभा को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) शामली में निकाय चुनाव का शंखनाद करने के लिए रवाना हो गए। यहां वह वीवी इंटर कॉलेज में जनसभा को करेंगे संबोधित। ज्यादा से ज्यादा निकायों में कमल खिलाने पर फोकस रहेगा। वहीं जिले में सीएम योगी के दौरे को लेकर प्रशासन ने पुख्ता तैयारी की है। कई जगह रूट डायवर्जन किया गया है।

Tags: cm yoginikay chunavnikay chunav 2023Saharanpur newsup news
Previous Post

अतीक के दफ्तर में मिला खून से सना चाकू-दुपट्टा, FSL टीम जांच में जुटी

Next Post

आर माधवन ने की कंगना रनौत की तारीफ, कहा- वह कोई घिसी-पिटी हीरोइन नहीं हैं

Writer D

Writer D

Related Posts

Bar Council elections
उत्तर प्रदेश

बार काउंसिल चुनाव में वकीलों का तांडव, उखाड़े बूथ, तोड़ीं कुर्सियां

27/01/2026
prashant singh
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के समर्थन में डिप्टी कमिश्नर प्रशांत सिंह ने दिया इस्तीफा, शंकराचार्य पर साधा निशाना

27/01/2026
Codeine Cough Syrup
उत्तर प्रदेश

कोडीन कफ सिरप मामले में बड़ी कार्रवाई, वांछित विकास सिंह नरवे सिद्धार्थनगर से गिरफ्तार

27/01/2026
CM Dhami
Main Slider

यूसीसी की घोषणा से लेकर प्रभावी क्रियान्वयन तक गौरव की अनुभूति – सीएम धामी

27/01/2026
Alankar Agnihotri
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई, बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री निलंबित

27/01/2026
Next Post
Kangana Ranaut

आर माधवन ने की कंगना रनौत की तारीफ, कहा- वह कोई घिसी-पिटी हीरोइन नहीं हैं

यह भी पढ़ें

AK Sharma

पीएम मोदी ने की उप्र में नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की प्रशंसा

16/09/2024
double murder

दूल्हे की उसके दोस्तों ने बेरहमी से कर दी हत्या, वजह जानकर रह जाएंगे दंग

16/12/2020
Al Falah founder Javed Ahmed Siddiqui arrested

Al Falah के फाउंडर अरेस्ट, इस केस में हुआ बड़ा एक्शन

18/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version