Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

यूपी में अपराधी बेलगाम, कानून व्यवस्था ध्वस्त : माता प्रसाद पांडेय

माता प्रसाद पांडेय Mata Prasad Pandey

Mata Prasad Pandey

 

सुलतानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय ने रविवार को योगी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यूपी में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। प्रदेश में अपराध में निरंतर वृद्धि हो रही है और पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है।

लखनऊ से शाहगंज जाते समय श्री पांडेय जिले के पूर्व विधायक स्वर्गीय अशोक पांडेय के आवास पर रुके और परिजनों का हाल-चाल लिया। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की चीज नहीं रह गई है प्रदेश में अपराधी बेलगाम है, चोरी, डकैती, हत्या, छिनैती, दुराचार सहित सभी प्रकार के अपराधों में लगातार वृद्धि हो रही है।

पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण के विरोध में मशाल जूलूस 28 को

उन्होंने कहा कि जहां पुलिस बैठी है, वहीं बगल में ही अपराधी गोली मार कर चला जाता है। पुलिस ऐसे तमाम घटनाओं का खुलासा भी नहीं कर पा रही है। बाद में पुलिस के साथ भी अपराधी वही बरताव कर रहा है।

सीबीएसई एग्जाम प्रिपरेशन कंटेंट से परीक्षार्थियों को मिलेगी मदद

उन्होंने कहा कि जब प्रदेश के मुख्यमंत्री खुद बोलतें है कि गोली मारो तो वही अपराधी भी कर रहे हैं। मौजूदा सरकार में लोग दहशत में जी रहे है। निर्दोष लोगों की जान ली जा रही है। कोरोना के मुद्दे पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने कहा की सरकार की व्यवस्थाएं इस महामारी में कुछ नहीं है। लोग बीमारी से परेशान हैं। उन्होंने कहा कि सर्वाधिक समस्या ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए है। कोरोना होने पर उन्हें जहां आइसोलेट किया जा रहा है। वहां पर व्यवस्था नाम की चीज नहीं है। उन्होंने बताया कि सिद्धार्थनगर में इस खराब व्यवस्था को लेकर भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने ही बवाल किया था।

Exit mobile version