Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

यूपी में अपराधी मचाए हुए हैं तांडव, योगी जनता को बहकाने में व्यस्त: अखिलेश यादव

अखिलेश यादव akhilesh yadav

अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि योगी की दिव्यशक्तियां कोई असर नहीं दिखा रही हैं। उल्टे विकास विनाश में और शासन की चुस्ती सुस्ती में बदल गई है।

यादव ने कहा कि भाजपा सरकार जनहित का कोई काम करने के बजाय कड़े बयान और कड़े कानून के नाम पर जनता को बहकाने का काम ही करती आयी है। उनसे न तो कोरोना संकट निपट पा रहा है और नहीं कानून व्यवस्था सुधर रही हैं। अपराधियों की दहशत में लोगों को नींद नहीं आ रही है।

उन्होंने कहा कोई पूछे कि कोई कानून सख्त या लचीला कैसे हो सकता है? कानून तो कानून है उसे कैसे लागू किया जाता है? यह तो उसके लागू करने वाले पर निर्भर करता है। केवल सख्त बयान से तो कोई कानूनी पहल असरदार नहीं हो सकती है। भाजपा सरकार रोज-रोज नए-नए कानून की आड़ अपनी अकर्मण्यता पर पर्दा डालने के लिए ले रही है।

मुंबई में बढ़ा कोविड-19 का कहर , सरकार ने 31 दिसंबर तक स्कूलों में लगाया ताला

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हालात यह हैं कि प्रदेश में अपराधी तांडव मचाए हुए हैं। उन्नाव के केसरी खेड़ा गांव में एक एनआरआई के बेटे का अपहरण के बाद उसकी हत्या कर दी गई। फिरोजाबाद में एक युवक को गोली मारी गई तो बदायूं में एक ग्रामीण की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। बुलन्दशहर में पुलिस के नकारेपन से एक दुष्कर्म पीड़िता ने आत्महत्या कर ली तो वहीं एक दूसरी युवती ने छेड़छाड़ से तंग आकर ज़हर खाकर जान दे दी। भाजपा राज में पीड़िताओं के लिए जान देने के अलावा और रास्ता ही क्या बचा है।

उन्होंने कहा कि लखनऊ में गुण्डा टैक्स न देने के चलते एक प्लास्टिक व्यापारी को मजबूरी में फांसी लगानी पड़ गई। देवरिया के गौरी बाजार थाना क्षेत्र में एक बैंक ग्राहक सेवा केन्द्र के कर्मी को दबंगों ने गोली मारी और उसके पांच लाख 40 हजार रूपये लूट ले गए। मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में नाबालिग बेटी को कुछ अवांछित तत्व परेशान कर रहे थे। परेशान होकर उसने घर में खुदकुशी कर ली। सोनभद्र में नाबालिग छात्रा से दुराचार हुआ।

 

Exit mobile version