Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

जापानी महिला से दो लाख येन की लूट, एक गिरफ्तार

loot

loot

गया। बिहार में गया जिले के बोधगया थाना क्ष्रेत्र में बाइक सवार चार अपराधियों ने जापान की एक महिला से दो लाख येन लूट (Loot) लिए।

पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि जापानी महिला यूको मोमोस के पति अनूप कुमार ने थाने में दर्ज अपनी शिकायत में कहा है कि हमलोग जापान जाने के लिए बोधगया से निकले थे और हमें गया अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा से फ्लाइट पकड़नी थी।

उसी समय बोधगया के वर्मा मोनेस्ट्री के पास चार अज्ञात लोगो ने हमारी कार में कुछ फेका और गाड़ी में आग लगने की सूचना देने लगे। जब हमलोगों ने गाड़ी रोक दी, तो उन लोगों ने कुछ केमिकल हम दोनों के चेहरे के ऊपर फेंक दिया, जिससे हमलोग बेहोश हो गए। जब होश आया तो पाया कि मेरी पत्नी के बैग में रखा 2 लाख येन और कुछ कागजात गायब है।

इस संबंध में वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। बोधगया पुलिस ने इस सिलसिले में एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान कुलदीप कुमार के रूप में हुई है। इस वारदात में शामिल तीन अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

गौरतलब है कि जापानी महिला यूको मोमोस ने कई वर्ष पूर्व बोधगया के बकरौर गांव निवासी अनूप कुमार से शादी की थी। ये दोनो मिलकर बोधगया में एनजीओ भी चलाते है।

Exit mobile version