Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मॉर्निंग वॉक पर निकले AJSU नेता को अपराधियों ने मारी गोली

Firing

Firing

रांची। बुंडू थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले आजसू नेता (AJSU Leader) राजकिशोर कुशवाहा पर अपराधियों ने फायरिंग (Shot) की। इससे आजसू नेता घायल हो गए।

राजकिशोर कुशवाहा जय हो सेवा संस्था के संस्थापक और रांची जिला आजसू पार्टी के वरीय उपाध्यक्ष भी है। इसके अलावा ठेकेदारी का भी काम करते थे। बताया जा रहा है कि राजकिशोर कुशवाहा के हाथ में गोली लगी है। इसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही बुंडू एसडीपीओ अजय कुमार सशस्त्र बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और मामले की जांच की। पुलिस ने घटनास्थल से 7.65 एमएम का खोखा बरामद किया है।

बिल्डिंग मैटेरियल कारोबारी को बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर

जानकारी के अनुसार सुबह राजकिशोर अपने घर से कुत्ते को लेकर मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इसी बीच घात लगाये अपराधी ने उनपर हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गये ।

सूचना है कि चार अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। बुंडू एसडीपीओ अजय कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला बुंडू बस स्टैंड के टेंडर विवाद का प्रतीत होता है। आशंका है कि टेंडर विवाद को लेकर इन पर फायरिंग की गई है। पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।

Exit mobile version