• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महिलाओं और बच्चों के प्रकरणों को फास्ट ट्रैक कोर्ट के अधीन लाएं: सीएम धामी

Writer D by Writer D
12/07/2023
in उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
cm dhami

cm dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने महिलाओं और बच्चों के अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण रखने के निर्देश देते हुए कहा कि सजा और जांच के आंकडों को भी सही ढंग से तैयार कर जनता के बीच में ले जाएं। इसके साथ ही अपराधी किसी दशा में बचने न पाएं। इसलिए ऐसे प्रकरणों को फास्ट ट्रैक कोर्ट के अधीन लाया जाए।

मंगलवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने प्रदेश में महिलाओं और बाल अपराध की समीक्षा के दौरान यह निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों में अपराधी को सजा दिलाने के लिए प्रकरणों को फास्ट ट्रैक कोर्ट के अधीन लाये जाने की व्यवस्था पर ध्यान दिया जाए। उन्होंने अभियोजन विभाग की मजबूती के लिए अन्य राज्यों की व्यवस्थाओं का भी अध्ययन करने के निर्देश दिये हैं।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि महिलाओं से संबंधित अपराधों में पुलिस जांच त्वरित और समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित की जाए। ऐसे मामलों की विवेचना में किसी प्रकार की कमी न रहने पाए। साथ ही न्यायालयों में भी प्रभावी पैरवी सुनिश्चित की जाए ताकि अपराधी किसी दशा में बचने न पाएं। प्रदेश में ऐसा माहौल बने कि कोई भी अपराध करने की सोच भी न पाएं।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि शिकायतकर्ता महिलाओं से भी समय-समय पर फीडबैक लिया जाए। महिला अपराधों से संबंधित मामलों की जनपदों में जिलाधिकारी स्तर पर लगातार समीक्षा की जाए। विवेचना और पैरवी में कमी पाए जाने पर तत्काल उन कमियों को दूर करने का प्रयास करें।

महिलाओं और बच्चों के प्रति अपराधों को रोकने के लिए जन सहभागिता भी जरूरी है। इस संबंध में महिलाओं और बच्चों से जुड़े संगठनों से भी नियमित सम्पर्क रखा जाए। महिलाओं का इसके प्रति विश्वास बढ़े और वे अपनी शिकायतें बिना संकोच के दर्ज करा सकें।

उलझनों को सुलझाने में अहम भूमिका निभाती हैं पुस्तकें

बैठक में बताया गया कि प्रदेश में गौरा शक्ति योजना के तहत थाना स्तर पर महिला हेल्प डेस्क स्थापित की गई है। जनपद व राज्य स्तर पर महिला कांउन्सिल सेल गठित किया गया है। प्रत्येक थाने में एक महिला उपनिरीक्षक और चार महिला कांस्टेबल की तैनाती की गई है। साथ ही महिला अपराधों की विवेचना महिला अधिकारी की ओर से करने की व्यवस्था है।

हर जनपद में स्पेशल टास्क फोर्स गठित: प्रदेश में बाल अपराधों पर नियन्त्रण के लिए प्रत्येक जनपद में विशेष किशोर पुलिस इकाई, बाल कल्याण पुलिस अधिकारी प्रत्येक जनपद में बाल मित्र थाने की स्थापना और पॉक्सो के पर्यवेक्षण के लिए स्पेशल टास्क फोर्स गठित की गई है।

गुमशुदा 2221 बच्चें और 604 महिलाएं बरामद: आपरेशन मुक्ति के तहत 2017 से अब तक प्रदेश में 7670 बच्चों का सत्यापन और 3603 बच्चों का विद्यालयों में दाखिला किया गया है। आपरेशन स्माइल के तहत 2015 से 2021 के मध्य गुमशुदा 2221 बच्चें और 604 महिलाएं बरामद की गई।

बैठक में मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, सचिव मुख्यमंत्री विनय शंकर पाण्डे, अपर सचिव न्याय सुधीर कुमार सिंह सहित पुलिस और गृह विभाग के उच्च अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: cm dhamiNational newsUttarakhand News
Previous Post

उलझनों को सुलझाने में अहम भूमिका निभाती हैं पुस्तकें: सीएम धामी

Next Post

शिवा राजकुमार की फिल्म घोस्ट का टीजर रिलीज

Writer D

Writer D

Related Posts

UP Economy
उत्तर प्रदेश

यूपी की अर्थव्यवस्था में महिलाओं की भागीदारी ढाई गुना से ऊपर पहुंची

14/02/2026
working women hostel
उत्तर प्रदेश

श्रमजीवी महिला छात्रावासों के निर्माण कार्य में तेजी

14/02/2026
Kalinjar Festival
उत्तर प्रदेश

कालिंजर महोत्सव 2026: ‘इतिहास की गूंज, संस्कृति की आत्मा’ थीम के साथ होगा सांस्कृतिक महासंगम

14/02/2026
Aipan Art
राजनीति

बेंगलुरु में गूंजी उत्तराखंड की लोक आत्मा, ऐपण कला ने We Utsav में बटोरा सबका ध्यान

14/02/2026
CM Dhami
Main Slider

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का शुभारम्भ

14/02/2026
Next Post
Ghost

शिवा राजकुमार की फिल्म घोस्ट का टीजर रिलीज

यह भी पढ़ें

NEET SS

इस दिन होगी NEET PG की परीक्षा, सुप्रीम कोर्ट ने दी इजाजत

06/06/2025
Kapil Sibal

I.N.D.I.A गठबंधन की बैठक में हुई कपिल सिब्बल की एंट्री, भड़क गए कांग्रेस नेता

01/09/2023
वैलेन्टाइन दिवस Valentine's Day

‘पारिवारिक एकता दिवस’ के रूप में मनाएं ‘वैलेन्टाइन दिवस’

05/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version