Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

घर पाए ही बनाए रेस्त्रां जैसा क्रिस्पी लेयर पराठा, फॉलो करें ये टिप्स

Crispy Layer Paratha

Crispy Layer Paratha

घर पर मेहमान आने वाले हैं और आप सब्जी-दाल के साथ  परोसने के लिए रोटी की जगह परत पराठा बनाना चाहती हैं तो ये टिप्स आपकी मदद कर सकते हैं।

अगर आप भी उन महिलाओं में शामिल हैं जिनकी यह शिकायत रहती है कि उनसे रेस्त्रां स्टाइल परत पराठा घर पर नहीं बनता तो ये किचन टिप्स आपकी परेशानी को दूर करने में आपकी मदद करेंगे।

क्रिस्पी लेयर पराठा बनाने के टिप्स-

तेज आंच पर बनाएं पराठा-

पराठे को हमेशा तेज आंच पर बनाना चाहिए। धीमी आंच पर पराठा बनाने से वो काफी सख्त बनेंगे। वहीं तेज आंच पर पराठा बनाने से पराठा क्रिस्पी और टेस्‍टी बनता है।

आटा कैसे गूंथे-

पराठा सॉफ्ट बनाने के लिए उसके आटे को कम से कम गूंथकर आधा घंटा पहले रख दें। ऐसा करने से पराठा अधिक सॉफ्ट और टेस्टी बनेगा।

कैसा हो पराठे का आटा-

किस्पी और सॉफ्ट पराठा बनाने के लिए जरूरी है कि पराठे का आटा नर्म गूंथा हुआ हो। नर्म आटे से बनाएं गए पराठे में नर्म परत बनती हैं। अगर आप पराठा बनाने के लिए आटा गूंथने से पहले ही तेल का इस्तेमाल करते हैं तो यह तरीका बिल्कुल गलत है। ऐसा करने से आपके लेयर पराठे में परत ज्‍यादा नहीं बनेंगी।

घी-

लेयर पराठा बनाने के लिए सबसे पहले पराठे को गोल आकार में बेल लें। उसके बाद चम्‍मच की मदद से पराठे पर घी लगाते हुए उसे तीन बार फोल्‍ड करके ट्राइएंगल का आकार दें। इसके बाद पराटे को इसी शेप में बेलें और तवे पर सेकें। कभी भी पराठा बनाने से पहले तवे पर तेल ना डालें और पराठे के दोनों परत पर तेल लगाकर ही उसे सेकें।

Exit mobile version