Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बिजली गिरने से CRPF अधिकारी की मौत, तीन जवान घायल

Lightning

lightning

रांची। झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बिजली (Lightning) गिरने से CRPF के एक अधिकारी की मौत हो गई। वहीं एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। घटना गुरुवार शाम करीब साढ़े पांच बजे पश्चिमी सिंहभूम जिले के केरीबुरू गांव में हुई। उन्होंने बताया कि जंगल एरिया में काफी भारी बारिश हो रही थी।

अधिकारियों के मुताबिक, 26वीं बटालियन के सेकेंड-इन-कमांड रैंक के अधिकारी एम प्रबो सिंह की बिजली (Lightning) गिरने से मौत हो गई, जबकि सहायक कमांडेंट सुबीर कुमार मंडल (49) बुरी तरह से घायल हो गए हैं। उन्हें नोवामुंडी के टाटा मेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस हादसे में झारखंड पुलिस के दो जवान भी घायल हुए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, बिजली (Lightning) गिरने के समय सभी जवान सीआरपीएफ सुरक्षा चौकी पर मौजूद थे। उन्होंने बताया कि बारिश के कारण तुरंत बचाव अभियान में बाधा होने के कारण उन्हें निकालने में समय लगा।

मंदिर के सामने जमकर चली तलवारें, दो पक्षों के विवाद में आग से झुलस गया उदयपुर

एम प्रबो सिंह मणिपुर के पश्चिमी इंफाल जिले के रहने वाले थे, जबकि मंडल पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के रहने वाले थे। उन्होंने बताया कि ये अधिकारी नक्सल विरोधी अभियान के लिए जंगल क्षेत्र में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और झारखंड पुलिस की संयुक्त टुकड़ियों का नेतृत्व कर रहे थे।

Exit mobile version