• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ग्राहकों से डेढ़ करोड़ रुपये हड़पे, ग्राहक सेवा केंद्र संचालक सहित दस लोगों पर प्राथमिकी

Writer D by Writer D
29/11/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बरेली
0
FIR

FIR

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में बैंक द्वारा संचालित ग्राहक सेवा केंद्र (CSC) पर धनराशि जमा करने आए ग्राहकों से करीब डेढ़ करोड़ रुपए हड़पने का मामला सामने आया है। जिसमें ग्राहक केन्द्र के संचालक ग्राहकों को फर्जी रसीद थमाते थे। इसके बाद ग्राहकों के खाते में पैसे जमा न होने पर खातेदारों में खलबली मच गई।

उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर रुपये हड़पने की संचालक और उसके पिता सहित दस लोगों पर बरेली जिले के थाना बहेड़ी में रिपोर्ट दर्ज (FIR) कराई है।

एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल बरेली ने सोमवार को बताया कि आरोप है कि उक्त ग्राहक सेवा केंद्र पर ठाकुर दास ने तीन लाख 50 हज़ार रुपये, मुकेश कुमार पुत्र वेदराम निवासी उन्हैनी जागीर के दो लाख 82 हज़ार, कांता प्रसाद पुत्र घासी राम के चार लाख 69 हज़ार रुपये, छत्रपाल के तीन लाख, होरी लाल और छेदा लाल के 50-50 हज़ार समेत करीब 80 लोगों का डेढ़ करोड़ रुपये हड़प लिया गया है।

पुलिस ने पीड़ितों की तहरीर पर वीरेंद्र पाल, वीरपाल, मोहन स्वरूप, शिवदयाल, महेंद्र, रमेश, गिरीश लकी राठौर, अजय कुमार और एक अज्ञात के खिलाफ थाना बहेड़ी में भारती दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

थाना क्षेत्र के गांव पिपरिया निवासी ठाकुर दास का कहना है कि बड़ौदा उत्तर प्रदेश बैंक की भिलईया शाखा में रुपए जमा करने जाते थे, तो बैंक मैनेजर और कैशियर पूर्व नियोजित योजना से ग्राहकों को पचपेड़ा में ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक वीरेंद्र कुमार निवासी ज़हूरगंज के पास रुपए जमा करने भेज दिया करते थे। सेवा केंद्र पर वीरेंद्र के पिता शिवदयाल (जो उत्तमनगर बड़ौदा यूपी बैंक में काम कर चुके हैं) भाई वीरपाल, जीजा मोहनस्वरूप, पिपरिया चाठो का लक्की राठौर जो ग्राहक सेवा केंद्र पर काम करता है, नवाबगंज के गांव पंडरा निवासी उनका रिश्तेदार अजय कुमार, ससुर महेंद्र, दईयाबोझ का रमेश सेवा केंद्र पर जमा करने आए ग्राहकों से कैश लेकर फर्जी रसीदें देते थे।

वीरेंद्र का भाई वीरपाल भुडिया कॉलोनी ग्राहक सेवा केंद्र का संचालक था। जीजा मोहनस्वरूप भिलईया ब्रांच में एजेंट के रूप में काम करता था। अजय और गिरीश वीरेंद्र के ग्राहक सेवा केंद्र पर काम करते थे। उन्होंने कहा कि इन सभी लोगों और बैंक मैनेजर तथा कैशियर ने षड्यंत्र रचकर करीब डेढ़ करोड़ रुपये का गबन किया है। पीड़ितों ने इन लोगों से रुपए मांगे तो उन्हें रुपए देने के बजाय जान से मारने की धमकी दी।

Tags: bareilley newscrime news
Previous Post

संदिग्ध परिस्थितियों में नवदम्पति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Next Post

आशनाई में हुई युवक की हत्या में फरार तीन आरोपित गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

AK Sharma
उत्तर प्रदेश

एके शर्मा ने आयोजित किया जनसुनवाई कार्यक्रम, प्रदेशभर से पहुंचे लोगों की समस्याओं का किया त्वरित निस्तारण

07/05/2026
CM Yogi
Main Slider

उत्तर प्रदेश में अब ‘तुष्टीकरण’ नहीं, ‘संतुष्टिकरण’ की राजनीति: सीएम योगी

07/05/2026
CM Yogi
Main Slider

भर्ती में न सिफारिश, न भ्रष्टाचार, सिर्फ योग्यता का सम्मान: सीएम योगी

07/05/2026
CM Yogi changed his social media DP
Main Slider

डीपी में ‘सिंदूर’ और कवर पर ‘ब्रह्मोस’ से सीएम योगी ने दी ‘दुश्मन’ को चेतावनी

07/05/2026
Mathura police Encounter
उत्तर प्रदेश

मथुरा में यूपी पुलिस की बड़ी स्ट्राइक, एनकाउंटर में बावरिया गिरोह के दो कुख्यात बदमाश ढेर

07/05/2026
Next Post
arrested

आशनाई में हुई युवक की हत्या में फरार तीन आरोपित गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Arvind Kejriwal met Satyendar Jain

अरविंद केजरीवाल ने हॉस्पिटल में भर्ती सत्येंद्र जैन से की मुलाकात, लगाया गले

28/05/2023
अरविंद केजरीवाल arvind kejriwal

सीएम केजरीवाल, बोले- हर भारतीय को मिलना चाहिए कोरोना का मुफ्त टीका

24/10/2020
Samajwadi Party

सपा संसदीय बोर्ड की बैठक आज, पार्टी कार्यालय के बाहर लगे बधाई पोस्टर

08/06/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version