Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

CUET UG का रिजल्ट घोषित, यहां चेक करें स्कोरकार्ड

IBPS PO SO Main Exam and Interview Result Declared

IBPS PO SO Main Exam and Interview Result Declared

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज, 4 जुलाई को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (CUET UG) 2025 का रिजल्ट घोषित कर दिया। नतीजे एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जारी किए गए हैं, जिसे एग्जाम में शामिल स्टूडेंट्स अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि के जरिए चेक कर सकते हैं और डाउनलोड भी कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन देश भर में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर सीबीटी मोड में 13 मई से 4 जून तक किया गया था।

एग्जाम में सफल स्टूडेंट्स विभिन्न केंद्रीय विश्वविद्यालयों के यूजी कोर्स में दाखिला लें सकते हैं। सीयूईटी यूजी परीक्षा इस बार हाइब्रिड मोड में नहीं आयोजित की गई थी। एग्जाम सीबीटी मोड में हुआ था। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने 1 जुलाई को फाइनल आंसर-की जारी की थी।

वहीं प्रोविजनल आंसर-की 17 जून को जारी की गई थी और इस पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए छात्रों को 20 जून तक का समय दिया गया था। इस पर प्राप्त आपत्तियों के निपटारे के बाद फाइनल आंसर-की जारी की गई थी, जिसमें से 27 प्रश्न हटा दिए गए थे।

इन स्टेप्स में डाउनलोड करें CUET UG स्कोरकार्ड

– एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।
– होम पेज पर दिए गए सीयूईटी यूजी 2025 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
– अब रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज कर सबमिट करें।
– स्कोरकार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
– अब चेक करें और डाउनलोड करें।

Exit mobile version