Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

श्रापित जहाज : 400 सालों से समुंदर में भटक रहा ये जहाज, जानिए क्या है इसका रहस्य

flying dutchman ship

flying dutchman ship

आपने कभी न कभी एक शापित फ्लाइंग डचमैन शिप के बारे में सुना ही होगा। अगर नहीं सुना तो आज हम इसी जहाज के रहस्यमई बातों के बारे में बात करने जा रहे हैं। मान जाता है कि ये डरावाना जहाज पिछले 400 सालों से श्रापित होकर समुंदर में भटक रहा है।

इस शापित जहाज को लेकर कई किस्से कहानियां हैं प्रचलित, जिसके चलते ये हमेशा चर्चा में बना रहता है। इस जहाज को देखना काफी अपशकुन माना गया है। मान्यता है कि अगर किसी व्यक्ति ने इसे समुद्र में देख लिया तो वो और उस आदमी का जहाज पूरी तरह बर्बाद हो जाता है।

अफगानिस्तान के साथ अपनी ही मुद्रा में व्यापार करेगा पाकिस्तान

इस शापित जहाज को लेकर विश्व भर में कई टेलीविजन शो और मशहूर फिल्में भी बन चुकी हैं। यही नहीं अब तक कई लोगों ने फ्लाइंग डचमैन को देखने का दावा भी किया है। पर उनके दावे में कितनी सच्चाई है ये कोई भी नहीं जानता। 20वीं शताब्दी के मशहूर लेखक “निकोलस मॉन्सर्रेट” ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान प्रशांत महासागर में इसे देखने का दावा ठोका था।

फ्लाइंग डचमैन जहाज को लेकर विभिन्न धारणाएं और मान्यताएं भी प्रचलित हैं। इस शिप लेकर एक आम धारणा ये भी हैं कि ये एक वैसल था। इस जहाज के कैप्टन हेनरीक वैन ‘द डेक्कन’ थे। उनको डचमैन के नाम से भी जाना जाता था। इसी वजह से इस जहाज को फ्लाईंग डचमैन के नाम से जाना जाता है।

Exit mobile version