Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कब्र खोदकर शव का सिर काट ले गये

The entire family was found dead

The entire family was found dead

प्रतापगढ़। बुधवार की रात अज्ञात लोग आठ माह पुरानी कब्र खोदकर शव (Dead body) का सिर काट ले गए। सुबह जानकारी होने पर इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने जांच कर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

लीलापुर थाने के छेमर सरैंया निवासी प्रधानपति जगजीवन गुप्ता के पिता सरयू प्रसाद गुप्ता (85) की आठ महीने पहले मौत हो गई थी। परिजनों ने घर के पास स्थित बाग में शव दफना दिया। बुधवार की रात सरयू प्रसाद की कब्र अज्ञात लोगों ने खोद दी। इसके बाद शव निकालकर सिर काट ले गए।

सुबह जानकारी होने पर परिजन पंहुचे तो देखा कि कब्र की मिट्टी खोदी गई थी और शव से सिर गायब था। यह देख इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर पुलिस पहुंची और शव कब्र में फिर से दफन कराया। शव का सिर काटे जाने को लेकर इलाके में चर्चा है कि अज्ञात लोग शव का सिर तंत्र-मंत्र के लिए ले गए होंगे।

मृतक के बेटे जगजीवन गुप्ता ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस बारे में लीलापुर एसओ विनीत उपाध्याय का कहना है कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द खुलासा किया जाएगा।

Exit mobile version