Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बेनतीजा रही CWC  की बैठक, पार्टी की अन्तरिम अध्यक्ष बनी रहेंगी सोनिया गांधी

नई दिल्ली। सोनिया गांधी कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष बनी रहेंगी। कांग्रेस कार्यसमिति में सर्वसम्मत से निर्णय लिया गया कि सोनिया गांधी अंतरिम अध्यक्ष के पद पर बनी रहेंगी। अब अगले छह महीने के भीतर कांग्रेस के नए अध्यक्ष का चयन होगा। कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक में इसपर फैसला लिया गया है। आज CWC की करीब 7 घंटे बैठक चली।

सोनिया गांधी ने CWC की बैठक में इस्तीफे की पेशकश की थी और कहा था कि सीडब्ल्यूसी नया अध्यक्ष चुनने के लिए प्रक्रिया आरंभ करे।

सुशांत के पिता के वकील विकास सिंह ने एक्टर की मौत को बताया साजिशन हत्या

सूत्रों के अनुसार, सीडब्ल्यूसी की बैठक आरंभ होने के बाद सोनिया ने कहा कि वह अंतरिम अध्यक्ष का पद छोड़ना चाहती हैं और उन्होंने संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल को विस्तृत जवाब भेजा है।

गौरतलब है कि कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में सोनिया गांधी ने अंतरिम अध्यक्ष पद से इस्तीफे की बात कही थी। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी को नया अध्यक्ष चुनने के लिए भी कहा था। हालांकि, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, एके एंटनी समेत कई नेताओं ने सोनिया गांधी से पद पर बने रहने की अपील की थी।

Exit mobile version