Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

CWG: मीराबाई चानू से गोल्ड की उम्मीद, जानें 30 जुलाई का पूरा शेड्यूल

Mirabai Chanu

Mirabai Chanu

बर्मिंघम। कॉमनवेल्थ गेम्स (CWG) में आज यानी 30 जुलाई शनिवार को इवेंट्स का दूसरा दिन है। भारत और उसके प्रशंसकों के लिए यह दिन बेहद खास हो सकता है। बर्मिंघम में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पदकों का खाता खुल सकता है। सबसे ज्यादा उम्मीदें वेटलिफ्टर मीराबाई चानू (Mirabai Chanu) से हैं जो 49 किग्रा के महिला वर्ग में चुनौती पेश करेंगी।

टोक्यो ओलंपिक की सिल्वर मेडलिस्ट मीराबाई चानू (Mirabai Chanu)  49 किग्रा के फाइनल में उतरेंगी। पूरी उम्मीद है कि वह देश को इन खेलों के मौजूदा सीजन का पहला गोल्ड मेडल दिला दें। उनके अलावा रियो ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व कर चुके नितेंदर रावत मैराथन फाइनल दौड़ेंगे। स्विमिंग में कुशाग्र रावत अगर फाइनल में पहुंचे तो उनसे भी पदक की उम्मीद बढ़ जाएंगी। वेटलिफ्टिंग में संकेत महादेव और गुरुराजा अपने-अपने वर्ग का फाइनल खेलेंगे। आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक में भी पुरुष वर्ग का ऑल-राउंड फाइनल योगेश्वर सिंह खेलेंगे। हॉकी और बैडमिंटन में भी भारतीय खिलाड़ी मुकाबले खेलेंगे।

राष्ट्रमंडल खेलों में शनिवार को भारतीय खिलाड़ियों का कार्यक्रम इस प्रकार है।

तैराकी –

पुरुषों की 200 मीटर फ्रीस्टाइल – हीट 3:

कुशाग्र रावत – दोपहर 3.06 बजे

कलात्मक जिमनास्टिक –

महिला टीम फाइनल और व्यक्तिगत क्वालीफिकेशन:

रूतुजा नटराज, प्रोतिष्ठा सामंत और प्रणति नाइक – रात 9 बजे

बैडमिंटन –

मिश्रित टीम ग्रुप चरण-

ग्रुप ए:

भारत बनाम श्रीलंका – दोपहर 1.30 बजे

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया – रात 11.30 बजे

मुक्केबाजी –

54 किग्रा – 57 किग्रा (फेदरवेट) राउंड 32: हुसामुद्दीन मोहम्मद – शाम 5 बजे

66 किग्रा – 70 किग्रा (लाइट मिडलवेट) राउंड 16: लवलीना बोरगोहेन – 12 बजे

86 किग्रा – 92 किग्रा (हैवीवेट) राउंड 16: संजीत – रात 1 बजे

स्क्वाश –

पुरुष एकल राउंड 32:

रमित टंडन – शाम 5 बजे

सौरव घोषाल – शाम 6.15 बजे

महिला एकल राउंड 32:

एस एस कुरूविला – शाम 5.45 बजे

जोशना चिनप्पा – शाम 5.45 बजे

टेनिस –

महिला ग्रुप 2:

भारत बनाम गुयाना – दोपहर 2 बजे

पुरुष ग्रुप 3:

भारत बनाम उत्तरी आयरलैंड – शाम 4.30 बजे।

साइकिलिंग:

महिला स्प्रिंट क्वालीफाइंग:

मयूरी लाटे, त्रियाशा पॉल (दोपहर 02.30 – 6.15 बजे)

महिला 3000 मीटर व्यक्तिगत परसुईट क्वालीफाइंग:

मीनाक्षी (2.30 बजे – 6.15 बजे)

पुरुष केईरिन पहला दौर:

एसो एल्बेन (8.30 बजे – 11.30 बजे)

हॉकी:

महिला पूल ए:

भारत बनाम वेल्स (रात 11.30 बजे)

भारोत्तोलन:

पुरुष 55 किग्रा:

संकेत सरगर (दोपहर 1.30 बजे)

पुरुष 61 किग्रा:

गुरुराजा (शाम 4.15 बजे)

महिला 49 किग्रा:

मीराबाई चानू (रात 8 बजे)

महिला 55 किग्रा: एस बिंद्यारानी देवी (रविवार को सुबह 12:30 बजे)

लॉन बॉल:

पुरुष ट्रिपल:

भारत बनाम माल्टा (शाम 1 बजे – शाम 6.15 बजे)

महिला एकल:

तानिया चौधरी बनाम लौरा डेनियल (वेल्स): दोपहर 1 बजे – शाम 6.15 बजे

पुरुष जोड़ी:

भारत बनाम कुक आइलैंड्स (शाम 7.30 बजे – रविवार को 12.45 बजे)

महिला फोर:

भारत बनाम कनाडा (शाम 7.30 बजे – रविवार को सुबह 12.45 बजे)।

Exit mobile version