Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

CWG: 100 मीटर बैकस्ट्रोक तैराकी के सेमीफाइनल में पहुंचे श्रीहरि नटराज

Srihari Natraj

Srihari Natraj

बर्मिंघम। भारत के श्रीहरि नटराज (Shrihari Natraj) ने शुक्रवार को बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेल 2022 (CWG)  में पुरुषों के 100 मीटर बैकस्ट्रोक तैराकी के सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

नटराज हीट 4 में 54.68 सेकेंड के समय के साथ तीसरे स्थान पर रहे। पुरुषों की 50 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा में साजन प्रकाश 25.01 सेकेंड के समय के साथ आठवें स्थान पर रहे।

पुरुषों की 400 मीटर फ्रीस्टाइल हीट में कुशाग्र रावत 3:57.45 के समय के साथ 14वें स्थान पर रहे।

CWG: बॉक्सिंग में भारत ने जीत से किया आगाज, शिव थापा ने पाक के सुलेमान को हराया

इस बीच, ट्रायथलॉन में, भारत का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। भारत के मुरलीधरन 30 वें स्थान पर और विश्वनाथ यादव पुरुषों के व्यक्तिगत स्प्रिंट फाइनल में 33 वें स्थान पर रहे।

इंग्लैंड के एलेक्स यी ने शुक्रवार को पुरुषों के ट्रायथलॉन में जीत हासिल करते हुए राष्ट्रमंडल खेलों का पहला स्वर्ण पदक जीता।

Exit mobile version