• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

साइ : 19 अगस्त से बेंगलुरु में शुरू हो रहा है राष्ट्रीय हॉकी शिविर

Desk by Desk
13/08/2020
in ख़ास खबर, खेल, राष्ट्रीय
0
Indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली| पुरुष  हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह सहित छह खिलाड़ियों के कोविड-19 जांच में पॉजिटिव होने से अस्पताल में भर्ती होने के बावजूद भारत की राष्ट्रीय हॉकी टीमों के लिए ट्रेनिंग शिविर तय समयानुसार 19 अगस्त से बेंगलुरु में शुरू हो जाएंगे। पुरुष  और महिला टीमें बेंगलुरु में भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के दक्षिण केंद्र में ट्रेनिंग बहाल करेंगी। साइ के बुधवार को जारी बयान के अनुसार, ”भारतीय पुरुष  और भारतीय महिला टीमें 14 दिन के क्वांरटाइन को पूरा करने के बाद 19 अगस्त 2020 से खेल गतिविधियां शुरू करेंगी।”

म्यूचुअल फंड: इन्वेस्टमेंट से बढ़ाई सुरक्षित विकल्पों में निवेश की मांग

हॉकी इंडिया के अधिकारियों और दोनों टीमों के मुख्य कोचों सहित खेल के हितधारकों के बीच चर्चा के बाद यह फैसला लिया गया। इसके अनुसार, ”सभी खिलाड़ियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को सबसे बड़ी प्राथमिकता मानते हुए यह फैसला किया गया कि साइ के बेंगलुरु स्थित राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र में खेल गतिविधियां शुरू की जाएंगी जो पहले निर्धारित किया गया था।”

छह खिलाड़ियों के कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद पुरुष  हॉकी खिलाड़ियों का शिविर लगना अनिश्चित था। महिला शिविर के आयोजन पर हालांकि कोई संदेह नहीं था, क्योंकि सभी कोरोन वायरस की जांच में नेगेटिव आई थीं।

कप्तान मनप्रीत, स्ट्राइकर मनदीप सिंह, डिफेंडर सुरेंद्र कुमार, जसकरण सिंह, ड्रैग फ्लिकर वरुण कुमार और गोलकीपर कृष्ण बहादुर पाठक को पॉजिटिव पाए जाने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। ये छह पॉजिटिव खिलाड़ी (ज्यादातर पंजाब से) 10 सदस्यीय समूह का हिस्सा थे, जो एक साथ नई दिल्ली से पहुंचे थे।

एम्स के डायरेक्टर गुलेरिया ने कहा- देश में अभी चरम पर नहीं पहुंचा कोरोना

इस समय 33 पुरुष  और 24 महिला खिलाड़ी शिविर के लिए बेंगलुरु में हैं। राष्ट्रीय शिविर के 30 सितंबर तक जारी रहने की उम्मीद है। साइ ने कहा कि शिविर लगाने का फैसला सर्वसम्मति से लिया गया और कड़े सुरक्षा प्रोटोकॉल के अंतर्गत ही इसका आयोजन किया जाएगा।

भारतीय पुरुष  हॉकी टीम के मुख्य कोच ग्राहम रीड ने कहा कि खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ का स्वास्थ्य शिविर के दौरान पहली प्राथमिकता होगा। रीड ने कहा, ”यह जानकार अच्छा लगा कि हर कोई उत्साहित है जबकि हमारी पहली प्राथमिकता उनका स्वास्थ्य और सुरक्षा होगी।”  छह संक्रमित खिलाड़ी जब वायरस से उबर जाएंगे तो उन्हें ग्रुप में शामिल किया जाएगा।

Tags: Captain Manpreet SinghCoronavirusCOVID-19Hockey Players Covid-19 PositiveIndian Hockey PlayersIndian hockey teamIndian Sports AuthorityJaskaran SinghKrishna Bahadur PathakMandeep SinghSaisports newsSurender KumarVarun Kumarकप्तान मनप्रीत सिंहकृष्ण बहादुर पाठकजसकरण सिंहपुरुष हॉकी शिविरभारतीय खेल प्राधिकणभारतीय हॉकी खिलाड़ीभारतीय हॉकी टीममनदीप सिंहमहिला हॉकी शिविरवरुण कुमारसाइसुरेंदर कुमारहॉकी खिलाड़ी कोविड-19 पॉजिटिव
Previous Post

तीन दिन गिरावट के बाद सोने के दाम में दिखी मामूली तेजी

Next Post

ड्रैगन बोला- मुझे शक की निगाह से न देखें, भारत का दोस्त बनकर आगे बढ़ना जरूरी

Desk

Desk

Related Posts

Anand Bardhan
राजनीति

प्रदेश में उन्नत बागवानी की अपार संभावनाएं: मुख्य सचिव

25/05/2026
CM Dhami
राजनीति

CM धामी ने किया पंचायत जनप्रतिनिधियों से किया जन संवाद

25/05/2026
Anand Bardhan
राजनीति

भीषण गर्मी के बीच निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश, मुख्य सचिव ने ऊर्जा उपलब्धता की समीक्षा

25/05/2026
CM Dhami
राजनीति

हल्द्वानी में 6.75 करोड़ से बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, CM धामी ने किया शिलान्यास

25/05/2026
Ajinkya Rahane
खेल

वरुण चक्रवर्ती को सलाम, दर्द में भी टीम के लिए खेले: अजिंक्य रहाणे

25/05/2026
Next Post

ड्रैगन बोला- मुझे शक की निगाह से न देखें, भारत का दोस्त बनकर आगे बढ़ना जरूरी

यह भी पढ़ें

coconut oil

आपकी स्किन की हर समस्या का इलाज है ये जादुई तेल

19/02/2026

UP Board: अंग्रेजी की परीक्षा से पहले लीक हुआ पेपर, 24 जिलों में रद्द

30/03/2022
Imran Masood

बिना फेरो और निकाह की शादी होगी क्या… इंडिया गठबंधन में मतभेद पर बोले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद

21/01/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version