• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

साइबर ठगी : फॉर्म-16 का मेल आए तो हो जाएं सावधान

Desk by Desk
08/08/2020
in ख़ास खबर, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। साइबर ठगों ने अब फॉर्म-16 के नाम पर भी धोखाधड़ी शुरू कर दी है। ताजा मामलों में ऐसे गिरोहों की तरफ से ई-मेल के जरिए दफ्तरों के सभी लोगों को एक साथ संपर्क किया जाता है। देखने में यह ईमेल ऐसा लगता है कि एचआर विभाग की तरफ से भेजा गया हो। उन्हें क्लिक करने पर लोगों से उनकी निजी जानकारियां मांगी जाती हैं। ‘हिन्दुस्तान’ ने एक निजी कंपनी में कर्मचारियों को भेजे गए ई-मेल देखे हैं। ई-मेल में कहा गया है कि आयकर विभाग ने फॉर्म-16 के लिए नई व्यवस्था शुरू की है, जिसके लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करके उसे डाउनलोड किया जा सकता है। जैसे ही कोई व्यक्ति दिए गए लिंक पर क्लिक करता है वो उसे एक ऐसे पेज पर ले जाता है जहां लोगों से आधारकार्ड, पैन कार्ड, बैंक डिटेल समेत तमाम निजी जानकारियां मांगी जाती हैं।

सरकार ने स्कूल-कॉलेज को लेकर बनाई ये योजना, जल्द जारी होगी गाइडलाइन

विशेषज्ञों की राय में साइबर ठगों ने कोरोना महामारी में वर्क फ्रॉम होम की बढ़ती जरूरत के चलते लोगों को और ज्यादा शिकार बनाने की कवायद शुरू कर दी है। देश के राष्ट्रीय साइबर सिक्योरिटी समन्वयक राजेश पंत ने बताया कि ऐसे लोग संस्थान के मिलते-जुलते नामों से ही ईमेल के लिंक भेजते हैं। उन लिंक को क्लिक करने पर लोगों का सिस्टम हैक हो जाता है जो उस समय मौजूद तमाम जानकारी को ठगों तक पहुंचा देता है। उनके मुताबिक कई मामलों में ये भी देखने को मिलता है कि लिंक क्लिक करते ही मोबाइल या फिर कम्प्यूटर में कोई बग इंस्टॉल हो जाता है जो पूर सिस्टम की जानकारी बाद में भी भेजता रहता है। ऐसे में जब भी व्यक्ति अपना बैंकिंग लेनदेन करता है तो उसके शिकार होने की आशंका बढ़ जाती है।

कोरोना महामारी के चलते अब तमाम संस्थान ईमेल के जरिए ही लोगों को फॉर्म -16 भेज रहे हैं। आमतौर पर ये दफ्तर के सर्वर के जरिए ही संस्थान में लगे कंप्यूटरों से लिया जाता था, जो ज्यादा सुरक्षित होता था। महामारी के चलते वर्क फ्रॉम होम की व्यवस्था में लोगों के कम सुरक्षित इंटरनेट और वाईफाई सेवाओं का फायदा उठाकर ठगी का धंधा बढ़ना शुरू हो गया है।

GDIC के बायोकेमिकल कंपनी में हादसे से दहला गुजरात, दमकल की कई गाड़ियां मौजूद

आयकर विभाग और रिजर्व बैंक भी बाकायदा मुहिम चलाकर लोगों से ऐसे किसी भी लिंक के झांसे में न आने की अपील कर रहा है। यही नहीं, रिजर्व बैंक भी लगातार लोगों के लिए जागरुकता अभियान चला रहा है कि किसी भी लिंक को ध्यान से देखकर आश्वस्त होने के बाद ही खोलना चाहिए। साथ ही, अपनी जरूरी निजी और बैंक से जुड़ीं जानकारियां कतई साझा नहीं करनी चाहिए। जानकारों के मुताबिक साइबर ठग उनसे जुड़ीं अहम जानकारियां इकट्ठा करके डार्क वेब पर बेच देते हैं। वहां से दुनियाभर में फैले साइबर गिरोह लोगों को अपना शिकार बनाते रहते हैं।

Tags: cyber fraudForm 16Income tax departmentITRLinkReserve Bankआईटीआरआयकर विभागफार्म 16रिजर्व बैंकलिंकसाइबर क्राइमसाइबर ठगी
Previous Post

रिया चक्रवर्ती ने ईडी के सामने सुशांत के बहनोई को लेकर किया ये दावा

Next Post

रोजमर्रा की खपत के लिए डाबर ने पेश किए आठ नए उत्पाद

Desk

Desk

Related Posts

CM Vishnu Dev Sai
Main Slider

दीर्घकालिक विकास की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा राज्य नीति आयोग : मुख्यमंत्री

05/03/2026
Savin Bansal
राजनीति

डीएम देहरादून का बड़ा एक्शन, आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम पर छापेमारी

05/03/2026
CM Dhami
Main Slider

युवाओं को कर्मवीर नहीं, भत्तावीर बना रही ममता सरकार: मुख्यमंत्री धामी

05/03/2026
CV Anand Bose
Main Slider

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने दिया इस्तीफा, चुनाव से पहले बड़ी हलचल

05/03/2026
Anand Bardhan
राजनीति

AMRUT 2.0 के तहत जल संरक्षण परियोजनाओं को मंजूरी, रुद्रपुर-काशीपुर में स्मार्ट वाटर मीटरिंग को हरी झंडी

05/03/2026
Next Post
डाबर

रोजमर्रा की खपत के लिए डाबर ने पेश किए आठ नए उत्पाद

यह भी पढ़ें

कोरोना के नए स्ट्रेन Corona's new strain

देश में कोरोना वैक्सीन को जल्द मिल सकती है मंजूरी

08/12/2020
Hair Wash

महिलाओं को इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

05/07/2025

कच्चे आम के साथ यूं बनाइए लहसुन और हरी मिर्च की चटनी

17/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version