• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Cyclone Asani: ओडिशा की ओर बढ़ रहा चक्रवात, 120 किमी की रफ्तार से चल रही है हवाएं

Writer D by Writer D
10/05/2022
in ओडिशा, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोलकाता। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना चक्रवाती तूफान असानी (Cyclone Asani) 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तटीय आंध्र प्रदेश और ओडिशा की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, चक्रवात असानी (Cyclone Asani) के असर से 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग (IMD) की ओर से तूफान की चेतावानी को देखते हुए ओडिशा सरकार अलर्ट पर है।

मौसम विभाग ने दी चेतावनी

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, चक्रवात असानी (Cyclone Asani) के 10 मई की रात तक उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने और उत्तरी आंध्र प्रदेश तथा ओडिशा के तटों से पश्चिम मध्य और इससे सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से जारी की गई बुलेटिन में बताया गया है कि चक्रवात उत्तर-उत्तर-पूर्व की ओर मुड़ सकता है और ओडिशा तट के पास बंगाल की खाड़ी के उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ सकता है। वहीं, अगले 24 घंटों के दौरान इसके धीरे-धीरे कमजोर होने की संभावना है।

चक्रवात को लेकर अलर्ट

ओडिशा के सभी बंदरगाहों पर दूरस्थ चेतावनी संकेत-2 जारी कर दिया गया है। इसके तहत जहाजों को तट के पास नहीं आने के लिए आगाह किया गया है। वहीं, मछुआरों को अगले कुछ दिनों तक पश्चिम-मध्य और उससे सटे दक्षिण बंगाल की खाड़ी में समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है।

Cyclone से निपटने के लिए वायुसेना तैयार

चक्रवात के दौरान किसी भी तरह के नुकसान से बचने के लिए ओडिशा सरकार ने गंजाम, पुरी, जगतसिंहपुर और केंद्रपाड़ा जिलों में 15 ऐसे ब्लॉक की पहचान की है, जहां बारिश के कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित हो सकता है। विशेष राहत आयुक्त पी। के। जेना ने जिलाधिकारियों को इन 15 ब्लॉक से लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने को कहा है। भारी बारिश के कारण कच्चे घरों में रहने वाले लोगों को परेशानी हो सकती है। जेना ने कहा कि उन्होंने संबंधित अधिकारियों को उन गर्भवती महिलाओं को पहले ही अस्पताल में भर्ती कराने को कहा है, जो जल्द बच्चे को जन्म दे सकती हैं।

आंध्र प्रदेश और ओडिशा में तेज हवाओं के साथ बारिश

चक्रवात का असर ओडिशा के तटीय इलाके और उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में दिखेगा। दोनों ही राज्यों में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। आईएमडी ने ओडिशा के तटीय इलाकों के कुछ हिस्सों में सात से 11 सेंटीमीटर बारिश का अनुमान लगाया है।

तमिलनाडु और पुडुचेरी में भी गरज के साथ बारिश

चक्रवाती तूफान के असर से तमिलनाडु और पुडुचेरी में भी तेज हवाएं चलने के साथ बारिश हो रही है। चेन्नई, कांचीपुरम, तिरुवल्लूर, चेंगलपट्टू, विल्लुपुरम, कुड्डालोर, नागपट्टिनम, तिरुवरूर, अरियालुर, पेरम्बलुर, तिरुचिरापल्ली, नमक्कल, पुदुकोट्टई, सलेम, धर्मपुरी में मौसम का मिजाज बदला है। स्थानीय मौसम विभाग के मुताबिक,  इरोड, कृष्णागिरी, थिरुपत्तूर, वेल्लोर, रानीपेट, तिरुवन्नामलाई, थिरुपुर, थेनी, मदुरै, शिवगंगई, विरुधुनगर, रामनाथपुरम और आस-पास के इलाकों में अगले कुछ घंटे बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी।

Cylone Asani: 16 किमी की रफ्तार से बढ़ रहा है तूफान, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Tags: Cyclone Asanicyclone asani alertcyclone asani newsCyclone Asani speedcyclone asani updatesNational newsorrisa news
Previous Post

कल से आप नहीं कर पाएंगे किसी की Call Record, ये है वजह

Next Post

हार के बाद रोहित ने बल्लेबाजों पर निकाला गुस्सा

Writer D

Writer D

Related Posts

Raghav Chadha
Main Slider

पेश है एक छोटा सा ट्रेलर… राघव चड्ढा ने वीडियो से AAP नेताओं पर बोला हमला

05/04/2026
CM Himanta Sarma
असम

जुबीन गर्ग को जल्द मिलेगा न्याय: मुख्यमंत्री हिमंत सरमा

05/04/2026
CM Dhami
राजनीति

धामी : कानून व्यवस्था, आपदा प्रबंधन और ट्रैफिक पर रखें खास फोकस

04/04/2026
CM Dhami met Union Minister Manohar Lal Khattar
Main Slider

कुंभ-2027 की तैयारी तेज: धामी ने केंद्र से मांगे ₹325 करोड़, RRTS-मेट्रो विस्तार का प्रस्ताव

04/04/2026
राजनीति

मुख्यमंत्री धामी ने किया दून बुक फेस्टिवल-2026 का शुभारंभ

04/04/2026
Next Post

हार के बाद रोहित ने बल्लेबाजों पर निकाला गुस्सा

यह भी पढ़ें

पहाड़ों पर बर्फबारी Snowfall in the mountains

लगातार हो रही बर्फबारी से श्रीनगर के पहाड़ सफेद चादर से ढ़के

04/01/2021
ऐश्वर्या राय बच्चन जॉन सीना

जॉन सीना ने शेयर की बिना कैप्शन की ऐश्वर्या राय बच्चन की फोटो

19/07/2020
Road Accident

तेज रफ्तार टवेरा पलटने से पांच की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख

27/10/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version