Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

Cyclone Asani: समुद्र में मिला रहस्यमयी सोने का रथ, देखें वीडियो

golden chariot

golden chariot

आंध्र प्रदेश। भारत में इस समय ‘असानी’ तूफान (Cyclone Asani) का असर जमकर देखने को मिल रहा है। इस बीच, आंध्र प्रदेश (Andra Pradesh) के श्रीकाकुलम के सुन्नापल्ली तट पर एक रहस्यमयी सोने के रंग का रथ (golden chariot) मिला है। बताया जा रहा है कि यह रथ किसी दूसरे देश से बहकर यहां आया है।

समुद्र में बहते सोने के रथ (golden chariot) को देखकर स्थानीय ग्रामीणों ने उसे रस्सियों से बांधकर किनारे तक पहुंचाया। रथ का आकार दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के एक मठ जैसा प्रतीत होता है। रथ के तूफान ‘असानी’ के प्रभाव से भटकर यहां पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है।

Cyclone Asani: 12 किमी घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है चक्रवात, यूपी में भी दिखेगा असर

माना जा रहा है कि यह रथ म्यांमार, थाईलैंड, मलेशिया या इंडोनेशिया जैसे अंडमान सागर के करीबी किसी देश का हो सकता है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि कम दबाव का क्षेत्र सबसे पहले दक्षिण अंडमान सागर पर ही बना था।

इस मामले में नौपाड़ा के एसआई ने कहा कि हो सकता है कि यह किसी दूसरे देश से आया हो। हमने इंटेलिजेंस और उच्च अधिकारियों को सूचित कर दिया है।

वहीं, इस मामले में स्थानीय तहसीलदार जे चलमैय्या ने बताया है कि यह किसी दूसरे देश से नहीं आया होगा, बल्कि इस रथ (golden chariot) का इस्तेमाल भारतीय तट पर कहीं किसी फिल्म की शूटिंग के लिए किया गया होगा।

Cyclone Asani: ओडिशा की ओर बढ़ रहा चक्रवात, 120 किमी की रफ्तार से चल रही है हवाएं

Exit mobile version