Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

गुब्बारे में गैस भरते समय फटा सिलेंडर, शख्स के धड़ से अलग होकर 100 मीटर दूर गिरा पैर

Explosion on railway track in Fatehgarh Sahib

Explosion on railway track in Fatehgarh Sahib

देहरादून। मसूरी में शुक्रवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। यहां गुब्बारों में गैस भरते समय एक सिलेंडर में विस्फोट (Cylinder brust) हो गया, जिसमें एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। धमाका इतना तेज था कि उस शख्स का एक पैर धड़ से अलग होकर 100 मीटर दूर तक जा गिरा। इस धमाके की आवाज से पूरा क्षेत्र दहल उठा, वहीं आसपास स्थित कई होटलों की खिड़कियां चकनाचूर हो गईं।

मिली जानकारी के अनुसार, यहां कुलड़ी के समर हाउस के पास एक होटल की छत पर गुब्बारे बेचने वाले 19 साल के युवक अरविंद कुमार गुब्बारे में गैस भर रहा था, तभी अचानक वह गैस सिलिंडर फट गया। इस धमाके में उस युवक का एक पैर उड़ गया और घटनास्थल से करीब 100 मीटर दूर एक धार्मिक स्थल के परिसर में जाकर गिरा।

फैक्ट्री में तेज धमाके के बाद फटा सिलेंडर, इलाके में फैली दहशत

इस धमाके की आवाज़ से आसपास के सारे लोग दहल उठे। इसके बाद कुछ लोगों ने गंभीर रूप से घायल युवक को तुरंत कपड़ों में लपेटकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद युवक को डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया।

प्रभारी निरीक्षक गिरीश चंद शर्मा ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि अरविंद कुमार उत्तर प्रदेश के अमरोहा स्थित रसूलपुर गामड़ी गांव का निवासी है और मसूरी के माल रोड स्थित एक होटल में बतौर सफाई कर्मचारी काम करता है। इसके अलावा वह शाम को छुट्टी मिलने पर गैस वाले गुब्बारे भी बेचता है।

सिलेंडर से हुए विस्फोट से परिवार के चार सदस्यों की मौत

रोजाना की तरह वह शुक्रवार शाम को भी होटल की छत पर जाकर गुब्बारों में गैस भर रहा था और तभी गैस सिलेंडर में विस्पोट हो गया और उसका एक पैर धड़ से अलग हो गया। पैर से अत्याधिक खून बह जाने के कारण उसकी हालत फिलहाल गंभीर बताई जा रही है।

Exit mobile version