Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

D-84 गैंग का सरगना एनकाउंटर में ढेर, 50 हजार का इनामी था साजन

encounter

encounter

मेरठ। मेरठ पुलिस ने गुरुवार को 50 हजार के इनामी साजन (Sajan) उर्फ कल्लू को मार (Encounter) गिराया है। SP के मुताबिक, पुलिस को देखते ही कल्लू ने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में पैर और कमर में लगने से कल्लू घायल हो गया। पुलिस उसे अस्पताल लेकर पहुंची। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मुठभेड़ कंकरखेड़ा के पास हुई।

सपा नेता के घर डाली थी डकैती

कल्लू महिपाल का रहने वाला था। उस पर लूट, डकैती सहित अन्य मामलों में 20 से ज्यादा मुकदमें दर्ज हैं। वो D-84 गैंग का सरगना था। दिसंबर-2022 में गंगानगर में सपा नेता श्रवण के घर पर डकैती हुई थी। मामले में कल्लू नंगला ईसा थाना इंचोली वांछित चल रहा था। इसके बाद पुलिस ने इस पर 50 हजार रुपए का इनाम रखा था।

इलाज के दौरान तोड़ा दम

SP सिटी पीयूष कुमार ने कहा,” पुलिस को काफी समय से कल्लू की तलाश थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस कंकरखेड़ा पहुंची। पुलिस को देखकर वह भागने लगा। पीछा करने पर गोली चला दी। हमारा इरादा उसे जान से मारने का नहीं था। लेकिन वह लगातार फायरिंग कर रहा था।

इसलिए जवाबी फायरिंग में उसे गोली लग गई। इससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।”

5 साल में 172 अपराधियों का एनकाउंटर (Encounter) 

पिछले 5 सालों में 172 अपराधियों की मौत पुलिस की गोली से हुई है। पुलिस ने बताया कि 2023 के 11 दिनों में ही 4 बदमाश मारे गए। कुल मारे गए बदमाशों में मेरठ जोन के सबसे अधिक 67 अपराधी मारे गए। मुठभेड़ के दौरान 4562 आरोपी पुलिस की गोली से घायल होकर अस्पताल पहुंचे। 1375 पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस के 13 सिपाहियों की जान गई।

8 बदमाशों पर था 2 लाख से अधिक का इनाम

पुलिस ने जिन 172 अपराधियों को मारा है उसमें 35 ऐसे अपराधी शामिल थे जिन पर पहले से कोई भी इनामी राशि घोषित नहीं थी। जबकि 8 ऐसे बदमाश थे जिनके ऊपर 2 लाख रुपए से अधिक की इनामी राशि घोषित थी। सबसे ज्यादा इनाम कानपुर के बदमाश विकास दुबे और चित्रकूट के गौरी यादव पर था। दोनों पर 5-5 लाख के इनाम थे।

Exit mobile version