Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

खेत में बकरी घुसने के विरोध में दबंग ने की मारपीट, बुजुर्ग किसान की मौत

A middle-aged man was beaten to death over an old rivalry

A middle-aged man was beaten to death over an old rivalry

उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के सहायल क्षेत्र में बकरी के खेत में जाने का विरोध करने पर दबंग द्वारा की गई मारपीट से एक बुजुर्ग किसान की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज क्षेत्र के इकघरा गांव में रामकिशन कुशवाहा (70) अपने खेत की रखवाली कर रहे थे। उसी समय गांव के ही माखन लाल की बकरी उनके खेत में चली गई और विरोध करने पर माखन लाल ने डंडे से रामकिशन पर हमला कर दिया ,जिससे उसकी की मौके पर मृत्यु हो गई। दोनों पक्षों के बीच पुराना विवाद भी चल रहा है।

कार सवार पूर्व बीडीसी की गोली मारकर हत्या, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि तहरीर मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version