Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

दबंगों ने घरातियों, बारातियो को जमकर पीटा, आधा दर्जन घायल

A middle-aged man was beaten to death over an old rivalry

A middle-aged man was beaten to death over an old rivalry

उत्तर प्रदेश में जौनपुर के लाइनबाजार इलाके के बेलवा रामसागर गांव में मंगलवार की रात आयी बारात में जमकर बवाल हो गया । गांव के ही कुछ दबंगो ने धावा बोलकर कर पहले बारातियो की लात घूसों से जमकर पिटाई की और उसके बाद दुल्हन के घर धावा बोल कई लोगो को मारपीटकर बुरी तरह से जख्मी कर दिया ।

पुलिस ने आज यहां कहा कि दबंगो ने दूल्हे की गाड़ी समेत आधा दर्जन वाहन क्षतिग्रस्त कर दिये । जयमाला पंडाल में जमकर उत्पात मचाते हुए कुर्सियां तोड़ा दी । रंग बिरंगी लाइट को तोड़ दिया । इस वारदात में महिलाओं समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए।

बाहुबली मुख्तार अंसारी की 24 करोड़ की संपत्ति प्रशासन ने की कुर्क

बवाल के किसी तरह से शादी की रस्म पूरी की गई । सरायखाजा थाना क्षेत्र के प्यारेपुर गांव का एक युवक दूल्हा बनकर लाइनबाजार थाना क्षेत्र के बेलवा रामसागर गांव में आया था। पुरानी दुश्मनी के चलते एक दर्जन से अधिक दबंगो ने पहले शौच के लिए जनवासे से निकले बारातियो को जमकर पीटा।

यह बात दुल्हन के परिवार तक पहुंची तो हड़कम्प मच गया। कई लोगों ने आरोपियों के घर पर जाकर एतराज जताया। एक दर्जन से अधिक दबंगो ने घर पर धावा बोलकर यह हालत कर डाला।

Exit mobile version