Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बाल कटवाने जा रहे युवक पर दबंगों ने किया जानलेवा हमला

A middle-aged man was beaten to death over an old rivalry

A middle-aged man was beaten to death over an old rivalry

जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के गुलरा गांव निवासी एक युवक को दबंग युवकों ने लाठी- डंडे व धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर लहूलुहान कर दिया।दबंगों के सामने युवक गिड़गिड़ाता रहा लेकिन बेहोश हो जाने तक उसे मारते रहे।

गांव के एक युवक ने जब छुड़ाने का प्रयास किया तो उसे भी पीटना शुरू कर दिया। वह किसी तरह भाग निकला। गांव के लोगों को जब इस बात की खबर लगी तो सैकड़ों की संख्या में लोग थाने पहुंच गए और वहां घेराव कर दिया। परिजनों ने पांच नामजद सहित 11 लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।

गुलरा गांव निवासी मोहम्मद आसिफ पुत्र फिरोज अहमद की शनिवार की सुबह गांव से बारात जाने वाली थी। करीब आठ बजे आसिफ बाल कटवाने के लिए बाइक से गौसपीर दरगाह के पास पहुंचा था। इतने में संदीप यादव ने बाइक से धूल उड़ाने का आरोप लगाते हुए मां-बहन की भद्दी- भद्दी गाली देते हुए धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया।तभी उसके साथ धर्मेंद्र, रंजीत, कल्लू, भोलू समेत पांच-छह अज्ञात लोगों ने भी रॉड,सरिया बिजली के केबल और लाठी-डंडा से मारना शुरू कर दिया।

आसिफ दोबारा इस रास्ते से नहीं आने की दुहाई देते हुए हाथ जोड़कर न मारने के लिए गिड़गिड़ा रहा था लेकिन दबंग उसे बेहोशी की हालत तक पीटते रहे। छुड़ाने पहुंचे गांव के मोहम्मद आरिफ पुत्र सलाउद्दीन की भी दबंगों ने पिटाई शुरू कर दी। किसी तरह भागकर उसने अपनी जान बचाई। इस बात की भनक गांव के लोगों को लगी तो लोग आक्रोशित हो उठे।सैकड़ों की संख्या में ग्रामवासी थाने पहुंच गए और मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों की गिरफ्तारी मांग करने लगे। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया गय। पीड़ित ने पांच नामजद समेत 11 लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेश कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।

Exit mobile version