Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

दबंगों ने घर में घुस कर पति-पत्नी व पुत्री को पीटा

A middle-aged man was beaten to death over an old rivalry

A middle-aged man was beaten to death over an old rivalry

फर्रुखाबाद। कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को दबंगों ने दरबाजा तोड़ कर गृह स्वामी व उसकी पत्नी तथा पुत्री को मार पीट कर बेदम कर दिया।

कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव भगौतीपुर निवासी फूलचंद ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि हम लोग अपने घर में बैठे एक रिश्तेदार के विवाद के संबंध में पंचायत कर रहे थे। उसी समय मजाक बना कर उसकी खिल्ली उड़ाते हुए मारपीट करने की उसके पड़ोसी धमकी देने लगे।

विरोध करते ही पड़ोसी सुरेश, देवानंद, भूरे, विकास आदि लोग लाठी-डंडों से लैस होकर उसके घर पर चढ़ आये। इन लोगों ने उसके मकान का दरवाजा तोड़ दिया और अंदर घुसकर मुझे व मेरी पत्नी मुन्नी देवी एवं पुत्री बबली को जमकर मारा पीटा।

यहां से निकलकर इन लोगों ने मेरे बेटे को रास्ते में घेरकर उस समय मारा पीटा जब वह फेरी लगाकर सब्जी बेचने के बाद घर वापस लौट रहा था। पीड़ित ने पुलिस से रिपोर्ट अंकित कर कार्यवाही करने की गुहार लगाई है।

Exit mobile version