Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

डकैत अर्जुन सिंह की गोली मारकर की हत्या, दो नामजद

Murder

Murder

बांदा जिले के कालिंजर थाना क्षेत्र में बीते दिनों गैंगवार में डकैत अर्जुन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। शव को दफनाने से पहले साक्ष मिटाने के लिए कपड़ों को गढ्ढ़े में डालकर जला दिया गया था।

गिरोह के गिरफ्तार किए गए साथी की निशानदेही पर कुछ हड्डियां बरामद हुई। इस बरामदगी के बाद डकैत अर्जुन सिंह के भतीजे जीतेन्द्र सिंह ने कालिंजर थाने में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

इसमें गिरोह के राकेश सिंह और कमलेश को नामजद किया गया है। बांदा पुलिस बरामद हुई हड्डियों को फॉरेसिंक जांच के लिए प्रयोगशाला भेजगी। पुलिस क्षेत्राधिकारी नरैनी नितिन कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद आगे की जांच कार्यवाही की जा रही है।

बताते चलें कि बीते वर्षाें में जनपद में गैंगवार की कई और घटनाए हो  चुकी है।

Exit mobile version