• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दवा कारोबारी के घर हुई डकैती का खुलासा, पूर्व नौकर समेत तीन गिरफ्तार

Writer D by Writer D
15/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, लखनऊ
0
robbers arrested

robbers arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। राजधानी के अलीगंज सेक्टर बी स्थित दवा व्यापारी के घर बुधवार को सारे शाम हुई डकैती का पुलिस ने खुलासा करते हुए 3 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। व्यापारी के पूर्व नौकर ने ही अपने साथियों के साथ मिलकर डैकती की वारदात को अंजाम दिया था। बदमाशों के पास से पुलिस ने लूटी गई 4 लाख 25 हजार की नगदी और घटना में इस्तेमाल कार के साथ कई मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।

थाना प्रभारी अलीगंज ने बताया कि बदमाशों ने गार्ड को बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था।डीसीपी उत्तरी रईस अख्तर का कहना है कि 10 मार्च को हुई लूट का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से एक आरोपी क्षमाशील उर्फ अमन जो सीतापुर का रहने वाला है। वह दिनेश कुमार अग्रवाल के यहां पहले भी काम करता था। जो चोरी के आरोप में पकड़ा गया था, जिसके बाद ही इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की गई थी।

क्षमाशील ने योजनाबद्ध तरीके से इस लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था। डीसीपी ने बताया कि मुकदमा दर्ज करने के बाद से पुलिस ने जांच करते हुए 48 घंटे के अंदर खुलासा कर इसके साथ शामिल दो अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है। इन आरोपियों की पहचान सचिन कुमार निवासी बाराबंकी, सुयश उर्फ शुभम सिंह चिनहट निवासी को भी गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से 4 लाख 25 हजार 200 रुपये की नकदी, लूट के रुपये को बैंक में जमा करने की कुल 1 लाख 70 हजार रुपये की बैंक पर्ची, घटना में इस्तेमाल की स्विफ्ट डिजायर कार और पांच मल्टीमीडिया मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।

105 लीटर अवैध शराब समेत दो तस्कर गिरफ्तार, सात लोग फरार

बता दें कि अलीगंज सेक्टर बी मकान नंबर 1/4 में रहने वाले व्यापारी अग्रवाल ने 10 मार्च को सूचना दिया था कि परिवार के साथ वह अपनी पुत्री के घर गया हुआ था। घर में गार्ड मौजूद था और उनका नौकर अनिल कुमार सामान लेने के लिए बाजार गया हुआ था। इसी दौरान कुछ बदमाशों ने घर में घुसकर असलहे के  गार्ड को बाथरूम में बंद कर दिया। इसके बाद घर का दरवाजा तोड़ते हुए अंदर अलमारी में रखी 9 लाख रुपये की नकदी व ज्वेलरी कर फरार हो गए थे।

प्रेमिका के खाते में जमा कराए लूट के पैसे

उन्होंने बताया कि अभी इन बदमाशों से पूछताछ और की जाएगी जिससे इनके साथ कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसकी भी जानकारी हासिल हो सके। डीसीपी का कहना है कि क्षमाशील ने लूटे गए रुपये को अपनी प्रेमिका के अकाउंट में डाल दिया था। साथ ही आरोपी सुयश उर्फ शुभम सिंह के पिता एक रिटायर्ड अधिकारी हैं। इस मामले में एक नाबालिग भी गिरफ्तार किया गया है।

सीसीटीवी से पूर्व नौकर की हुई पहचान

इसके बाद पुलिस ने मौके से सीसीटीवी फुटेज भी बरामद किया था. इसके आधार पर पुलिस ने बदमाशों में से एक की शिनाख्त घर में काम कर रहे पूर्व नौकर के रूप में की थी। घटना को पुलिस डकैती से इनकार करते हुए चोरी होने की बात कह रही थी। जबकि सीसीटीवी फुटेज में 6 लोग साफ नजर आते थे। इस मामले में पुलिस ने घटना का खुलासा करने के लिए गार्ड समेत 5 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। इसके बाद ही पुलिस घटना में शामिल मुख्य तीन आरोपियों को सीतापुर से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

Tags: lucknow crime newsLucknow Newsrobbers arrested
Previous Post

पुलिस कमिश्नर पहुंचे दक्षिणी जोन कार्यालय, आगामी चुनाव के मद्देनजर की बैठक

Next Post

नाथ ज्वैलर्स के यहां लाखों की लूट करने वाले आरोपी का स्केच हुआ जारी

Writer D

Writer D

Related Posts

Akhilesh
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, सकुशल लौटा अखिलेश

04/04/2026
Lalitpur Pharma Park
उत्तर प्रदेश

ललितपुर फार्मा पार्क को मिलेगा ग्लोबल कनेक्टिविटी का बूस्ट

04/04/2026
CM Yogi
Main Slider

निरंतर हो रही बारिश से परेशान किसानों के बीच पहुंचें प्रशासनिक अधिकारी: मुख्यमंत्री

04/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

05 अप्रैल को CM योगी भारतेन्दु नाट्य अकादमी के नवीन भवन का करेंगे लोकार्पण

04/04/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री ने परोसा मिड-डे मील, बच्चों से कहा- रोज स्कूल आना

04/04/2026
Next Post
Sketch of accused released

नाथ ज्वैलर्स के यहां लाखों की लूट करने वाले आरोपी का स्केच हुआ जारी

यह भी पढ़ें

maa kaalratri

नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि को प्रसन्न, जानें पूजा सामग्री, विधि

04/04/2025

अखिलेश ने मेधावी छात्र-छात्रों को बांटे लैपटॉप, बोले- पता चला जाएगा कौन आ रहा है?

28/10/2021
Bagheera

बघीरा का धांसू ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन थियेटर में होगा एक्शन

22/10/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version