Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पेट और कूल्हे की चर्बी दूर करने के लिए रोजाना ये योगासन

yogasan...

योगासन

लाइफस्टाइल डेस्क। अगर आप रोजाना योगासन करते हैं लेकिन पैर के आसपास की चर्बी कम होने का नाम नहीं ले रही। या फिर पेट और कूल्हे के आसपास फैट कम नही होता तो रोजाना ये तीन योगासन करिए। इनके दैनिक अभ्यास से जरूर शरीर पर असर पड़ेगा। वहीं इन योगासनों का अभ्यास करने से शरीर का पोस्चर भी सही होता है और हड्डी में होने वाले दर्द से भी राहत मिलती है। तो चलिए जानें से हैं वो आसन।

इस आसन को करने के लिए जमीन पर सीधा लेट जाएं। अब अपने कंधे और सर को ऊपर उठा लें। इसके बाद अपने पैरों को सीधा उठा लें। ध्यान रहे कि आपके हाथ , पैर और कंधे समांतर में हो। इस आसन को 2-3 बार दोहराएं। धीरे-धीरे अभ्यास बढ़ाने पर इसे दस बार तक दोहराया जा सकता है।

त्रिकोणासन

त्रिकोणासन को करने से कमर की चर्बी कम होने लगती है। इस आसन को करने के लिए सबसे पहले अपने पैरों को चौड़ा करके सीधे खड़े हो जाएं। इसके बाद अपनी रीढ़ की हड्डी को मोड़ लें और अपने हाथ को नीचे रख लें। इसके बाद अपना दाहिना हाथ ऊपर कर लें। अब अपने दाहिने हाथ की उंगली को देखें।

बालासन

बालासन करने के लिए सबसे पहले आप व्रजासन की अवस्था में बैठ जाएं। इसके बाद अपने माथे को जमीन पर लगा लें। अब अपने दोनों हाथों को जमीन पर रख लें। अब अपनी जांघो से अपनी छाटी पर दबाव डालें। इस अवस्था में आप 2-4 मिनट तक रह सकते हैं। इस आसन को करने से दिमाग और मन शांत रहता है। शरीर में खिचाव और तनाव दूर होने लगता है। जिसकी वजह से आप अच्छी नींद ले पाते हैं।

बालासन, त्रिकोणासन और नौकासन का रोजाना अभ्यास शरीर के निचले हिस्से की चर्बी को कम करने में काफी मदद करती है। साथ ही हड्डियों के दर्द से भी छुटकारा दिलाती है।

Exit mobile version