Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

दुष्कर्म के बाद दलित किशोरी की मौत

Death

death

चित्रकूट। पहाडी थाना क्षेत्र के एक गांव की अनुसूचित जाति की 14 वर्षीय किशोरी के साथ बहला-फुसलाकर युवक ने दुष्कर्म (Rape) किया। किशोरी की हालत बिगडने पर परिजन उसे कौशाम्बी के मंझनपुर अस्पताल ले गये। किशोरी के दम (dies) तोडने पर पुलिस अधिकारी व सपा विधायक अनिल प्रधान आदि मौके पर पहुंचे। आरोपियों की तलाश में पुलिस जुट गई है।

पहाडी कस्बे से औदहा बरेठी होते हुए राजापुर कमासिन मुख्य मार्ग तक नई तकनीक से सड़क का निर्माण चल रहा है। कार्यदायी संस्था ने अपना प्लांट लगा रखा है। प्लांट में प्रयागराज के हंडिया का नदीम मेटगिरी करता है। किशोरी के पिता ने शुक्रवार को बताया कि बुधवार की शाम सभी लोग खाना खाने के बाद घर के बाहर सो रहे थे। रात को उसकी छोटी बेटी की नींद खुली तो उसने बताया कि बहन गायब है। खोजबीन पर गांव से कुछ दूर नाले में देखा तो युवक भाग गया, जबकि बेटी बेहोशी दशा में मिली।

बेटी के मुंह में युवक ने गमछा ठूंस दिया था। बेटी के मुंह में पानी के छीटे मारे। होश आने पर बताया कि सोते समय नदीम उठा लाया है। उसके साथ जबरियां दुष्कर्म किया है। किशोरी के खून निकलने पर परिजन गुरुवार को प्राइवेट अस्पताल ले गये। डॉक्टरों के इलाज से मना करने पर कौशाम्बी के मंझनपुर ले गये। वहां इलाज दौरान गुरुवार को देर शाम किशोरी ने दम (dies)तोड दिया। मृतका कक्षा आठ की छात्रा थी।

शुक्रवार को सवेरे सीओ हर्ष पाण्डेय, थानाध्यक्ष अजीत पाण्डेय मौके पर पहुंचे। परिजनों की दी तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सपा विधायक अनिल प्रधान व सपा जिलाध्यक्ष अनुज सिंह यादव आदि ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर पीड़ित परिवार को पांच लाख का मुआवजा देने की मांग की है।

Exit mobile version