Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

दलित महिला ने प्रधानी का चुनाव लड़ने का किया दावा, तो दबंगों ने जला दिया घर

massive fire in ferry

fire in ferry

पीलीभीत जिले में एक दलित महिला ने प्रधानी का चुवान लड़ने की दावेदारी की तो दबंगों ने उसके घर को आग लगा दी। पीड़ित महिला ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव खमरिया पट्टी मे दलित महिला ने प्रधानी की दावेदारी की तो महिला के छप्पर पोश घर को गांव के ही कुछ लोगों ने आग लगा दी। आग लगने से महिला के घर मे रखा हजारों का सामान जलकर राख हो गया।

दलित महिला रामवती ने बताया कि सामान्य सीट होने पर भी वह चुनाव में प्रधानी के लिए दावेदारी कर रही है। इसी के चलते निवर्तमान प्रधान सहित गांव के कुछ लोग उस पर चुनाव न लड़ने का दबाव बना रहे हैं। इसके चलते महिला के छप्पर पोश घर में आग लगा दी गई। आग लगने से तख्त, चारपाई, कुर्सी, बिस्तर, कपड़े, अनाज आदिसामान जलकर राख हो गया। इस घटना के बाद से गांव में खलबली मच गई। मौके पर जमा लोगों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। महिला ने आरोपियों पर चुनाव को लेकर रंजिशन आग लगाने का आरोप लगाया है।

धान खरीद घोटाला: योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई, जिला प्रबंधक पीसीयू और पीसीएफ समेत सात सस्पेंड

महिला का कहना है कि उसने आरोपियों को आग लगाते देखा है। महिला के विरोध करने पर आरोपियों ने जातिसूचक गालियां देकर महिला को जान से मारने की धमकी भी दी है। पूरनपुर कोतवाल सुनील शर्मा ने बताया कि महिला ने तहरीर दी है। मामले की जांच कराई जा रही है। दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा।

Exit mobile version