Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

दलित युवक की पीट-पीट कर हत्या, दो गिरफ्तार

A middle-aged man was beaten to death over an old rivalry

A middle-aged man was beaten to death over an old rivalry

फिरोजाबाद। थाना एका क्षेत्र अन्तर्गत रविवार को जमीन के विवाद के चलते दो पक्षों में रविवार को जमकर लाठी डंडे चले। इस मारपीट में एक दलित युवक की मौत हो गई, जबकि कुछ लोग घायल हुए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

एका थाना क्षेत्र के गांव उड़ेसर निवासी जय सिंह (50) पुत्र मुंशी लाल का गांव के ही पवन और अवधेश से खेत को लेकर विवाद चल रहा था। बताया जाता है कि रविवार को आरोपित पक्ष खेत पर कब्जा करने का प्रयास कर रहा था। तभी जय सिंह ने परिवार के अन्य लोगों ने इसका विरोध किया। जिसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गये और मारपीट की नौबत आ गई। एकाएक दोनों ओर से लाठी-डंडे व ईंट-पत्थर चलने लगे। इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया।

आरोप है कि दूसरे पक्ष ने जय सिंह पर लाठी डंडे से हमला कर दिया, जिसमें जय सिंह की मौत हो गई। जयसिंह की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर एएसपी देहात डॉ. अखिलेश नारायण सिंह के साथ कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा और घटना स्थल का निरीक्षण किया। गांव में तनाव को देखते हुये पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेज दिया है जवकि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

इस सम्बंध में एएसपी देहात डॉ अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि जयसिंह नामक व्यक्ति का प्लॉट को लेकर विवाद चल रहा था। रविवार को दूसरे पक्ष में मारपीट हुई, जिसमें चोट लगने से जयसिंह की मृत्यु हुई। तीन लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी गई थी, जिस पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने बताया कि तीन नामजद लोगों में से दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।

Exit mobile version