Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

झुग्गी में रहने वाली दमयंती बनीं सबसे कम उम्र की डिप्टी मेयर

कटक। झुग्गी बस्ती में रहने वाली 21 वर्षीय दमयंती मांझी (Damyanti) कटक नगर निगम (CMC) की सबसे कम उम्र की डिप्टी मेयर (Deputy Mayor) बन गई हैं। शहर में डिप्टी मेयर का पद संभालने वाली वे पहली आदिवासी भी हैं। रेनशॉ विश्वविद्यालय में एमकॉम की पढ़ाई करने वाली पहली पीढ़ी की शिक्षित इस संथाली महिला को 7 अप्रैल को निर्विरोध कटक का डिप्टी मेयर चुना गया था।

सरकारी अधिकारियों के अनुसार ने बताया कि वे पूरे राज्य में अब तक की सबसे कम उम्र की डिप्टी मेयर हैं। कटक के बलिसाही झुग्गी बस्ती में जन्मी दमयंती अपने तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ी हैं। उनके सभी भाई बहन अभी पढ़ाई कर रहे हैं। 2017 में उनके पिता की मौत हो गई थी। उनकी मां घर का खर्च चलाने के लिए एक दिहाड़ी मजदूर के रूप में काम करती हैं।

यह उनके लिए आश्चर्य की बात थी जब ओडिशा में सत्तारूढ़ पार्टी बीजू जनता दल (बीजद) ने कटक नगर निगम में दूसरे सबसे बड़े पद के लिए उसका नाम दिया। उन्होंने हाल ही में हुए शहरी निकाय के चुनावों में बीजद के टिकट पर वार्ड संख्या 49 से नगर निगम का चुनाव लड़ा और शहर की सबसे कम उम्र की पार्षद चुनी गईं।

योगी सरकार ने सरकारी वकीलों पर कसा शिकंजा, अपर महाधिवक्ता को हटाया

कटक के शहीद भवन में हुए डिप्टी मेयर चुनाव का विपक्षी दलों-भाजपा और कांग्रेस ने बहिष्कार किया। इसके बाद दमयंती को विजेता घोषित किया गया था। उपमहापौर चुनाव में खुली वोटिंग के नए नियम का इन दोनों पार्टियां ने विरोध किया और उसे अलोकतांत्रिक करार दिया।

दमयंती मांझी ने मीडिया को बताया कि ‘मैं राजनीति में बिल्कुल नई थी। चूंकि हमारे वार्ड में पार्षद का पद अनुसूचित जनजाति (एसटी) के उम्मीदवार के लिए आरक्षित है, इसलिए सत्ताधारी दल ने मुझसे पार्टी का उम्मीदवार बनने के लिए संपर्क किया।’ दमयंती ने पार्टी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, बीजद कार्यकर्ताओं और अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों को धन्यवाद देते हुए कहा कि वह उन सभी के लिए काम करना जारी रखेंगी। वे कटक में लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान करना चाहती हैं।

शुरुआती तेजी के बाद लुढ़का शेयर बाजार, बाजार में बढ़ा बिकवाली का दबाव

दमयंती मांझी ने कहा कि ‘डिप्टी मेयर के रूप में उनकी प्राथमिकता शहर की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान करना होगा। खराब जल निकासी, ट्रैफिक जाम, जलभराव की समस्या, अनियमित पानी की आपूर्ति और खराब स्ट्रीट लाइट कटक में नागरिकों के मुद्दे हैं। मेरा मुख्य ध्यान ऐसी समस्याओं को हर किसी की मदद और मार्गदर्शन से हल करने पर होगा।’ यह पूछे जाने पर कि वह पढ़ाई और राजनीति में कैसे तालमेल बिठाएंगी, इस पर 21 वर्षीय युवती ने कहा कि वह दोनों को समान महत्व देंगी। उन्होंने कहा ‘मैं जल्द ही अपनी मास्टर डिग्री हासिल करूंगी और उसके बाद अपना सारा समय राजनीति में लगाऊंगी।’

Exit mobile version