‘दंगल गर्ल’ नाम से मशहूर जायरा वसीम को भला कौन भूल सकता है। जायरा वसीम ने बॉलीवुड में अपने छोटे से करियर में फैंस के बीच छाप छोड़ी थी। जब जायरा वसीम ने बॉलीवुड छोड़ने का ऐलान किया था तो उस वक्त हर कोई हैरान हर गए था। अब फिल्मों से दूर जायरा वसीम ने हाल ही में एक खास फोटो शेयर की है।
30 जून 2019 में जायरा वसीम ने बॉलीवुड को हमेशा के लिए छोड़ने का ऐलान किया था। अब एक्ट्रेस ने एक लंबे समय के बाद खुद की कोई फोटो सोशल मीडिया पर अपने चाहने वालों के लिए शेयर की है।
जाह्नवी की रेनबो पैंट पर शोभिता धुलिपाला ने किया ऐसा कमेंट, एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब
जायरा ने शेयर की फोटो
दरअसल, जायरा ने सिनेमा को छोड़ने के बाद अपनी सभी फोटोज सोशल मीडिया से डिलीट कर दी थीं। अब जायरा वसीम की ताजा तस्वीर में वह एक पुल पर टहलती नजर आ रही हैं। इस खास फोटो में जायरा बुर्का पहने दिखाई दे रही हैं। इस फोटो में नीचे पानी बहता भी दिख रहा है।
हालांकि, इस फोटो में भी ज़ायरा का चेहरा देखने को फैंस तरस गए हैं। वह इस फोटो में कैमरे की ओर पीठ किए हुए दिख रही हैं, जिससे उनका चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है। उन्होंने तस्वीर को कैप्शन दिया, “द वार्म अक्टूबर सन।” जायरा की ये फोटो शेयर होते ही सोशल मीडिया पर छा गई है। पूर्व अभिनेत्री की इस फोटो पर फैंस जमकर लाइक और कमेंट की बरसात कर रहे हैं।