• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लखनऊ में डेंगू का कहर जारी, नोएडा में मिला खतरनाक वेरिएंट

Writer D by Writer D
14/09/2023
in उत्तर प्रदेश, नोएडा, लखनऊ
0
Dengue

Dengue

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में इन दिनों डेंगू (Dengue) का कहर जारी है। अस्पतालों में बड़ी संख्या में इसके मरीज पहुंच रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग (Health Department) ने बताया कि अब तक प्रदेश में 3400 से अधिक डेंगू (Dengue) के मामले सामने आ चुके हैं। इतना ही नहीं लोगों की जानें भी जा रही हैं। नोएडा और गाजियाबाद में बीते 4 दिनों में डेंगू (Dengue)  के तीन मरीजों ने दम तोड़ा है। प्रदेश में सबसे अधिक मामले लखनऊ, गाजियाबाद और नोएडा जैसे बड़े शहरों से ही आ रहे हैं।

लखनऊ में डेंगू का कहर जारी

स्वास्थ्य विभाग (Health Department) के तमाम दावों और कोशिशों के बावजूद लखनऊ में डेंगू का कहर जारी है। सबसे हैरान कर देने वाली बात ये है कि अधिकांश मामले पॉश इलाके से आ रहे हैं, जिन्हें अन्य इलाकों से साफ और स्वच्छ माना जाता है। स्वास्थ्य विभाग (Health Department) की ओर से जारी नए आंकड़े के अनुसार, बीते 24 घंटे में डेंगू (Dengue) के 24 नए मामले सामने आए हैं। हालांकि, राहत की बात ये है कि इस दौरान किसी की जान नहीं गई।

राजधानी के अलीगंज और टूडियागंज में डेंगू (Dengue) के सबसे अधिक 4-4 नए मरीज मिले हैं। इंदिरानगर, सरोजनीनगर, चन्दरनगर और एनके रोड में तीन-तीन नए केस आए हैं। वहीं, रेडक्रास में दो, सिलवर जुबली और ऐशबाग इलाके में एक-एक मामले सामने आए हैं। डॉक्टरों ने मरीजों को सेहत की निगरानी के निर्देश दिए हैं। दवा के बाद भी अगर बुखार नहीं उतरता है तो उन्हें एडमिट होने की सलाह दी है। सभी मरीजों से मच्छरदानी का प्रयोग करने को कहा गया है।

तेज धमाके के साथ फटा ऑक्सीजन सिलेंडर, कर्मचारियों के उड़ गए चीथड़े

एक्शन में स्वास्थ्य विभाग (Health Department) की टीम डेंगू के प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग (Health Department) की टीम एक्शन में है। लगातार शहर के विभिन्न इलाकों का दौरा कर वहां के घरों का निरीक्षण किया जा रहा है। बुधवार को भी 1298 घरों का जायजा लिया गया, जिनमें 13 घरों में मच्छरजनित स्थितियां मिलने पर मकान मालिकों को नोटिस थमाया गया। टीम ने जहां-जहां मच्छरजनित स्थितियां पाईं, वहां लार्वा का छिड़काव किया और और घर के आस-पास पानी जमा न होने की सलाह दी।

नोएडा में मिला नया खतरनाक स्ट्रेन

यूपी  में डेंगू (Dengue) के कहर के बीच नोएडा से एक बुरी खबर आई है। वहां डॉक्टरों ने डेंगू का एक नया स्ट्रेन पाया है, जिसका नाम डेन-2 स्ट्रेन। इसे बाकी स्ट्रेन के मुकाबले काफी खतरनाक बताया गया है। दरअसल, नोएडा में डेंगू के मरीजों की मौत भी हो चुकी है। लिहाजा नए स्ट्रेन मिलने के बाद अत्यधिक सतर्कता बरतने की बात कही जा रही है।

Tags: dengue cases in updengue curedengue fever symptomsdengue fever symptoms in hindiDengue in noidaLucknow News
Previous Post

तेज धमाके के साथ फटा ऑक्सीजन सिलेंडर, कर्मचारियों के उड़ गए चीथड़े

Next Post

17 सितंबर से पूरे प्रदेश में चलेगा आयुष्मान भवः अभियान

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

उत्तर प्रदेश में अब ‘तुष्टीकरण’ नहीं, ‘संतुष्टिकरण’ की राजनीति: सीएम योगी

07/05/2026
CM Yogi
Main Slider

भर्ती में न सिफारिश, न भ्रष्टाचार, सिर्फ योग्यता का सम्मान: सीएम योगी

07/05/2026
CM Yogi changed his social media DP
Main Slider

डीपी में ‘सिंदूर’ और कवर पर ‘ब्रह्मोस’ से सीएम योगी ने दी ‘दुश्मन’ को चेतावनी

07/05/2026
Mathura police Encounter
उत्तर प्रदेश

मथुरा में यूपी पुलिस की बड़ी स्ट्राइक, एनकाउंटर में बावरिया गिरोह के दो कुख्यात बदमाश ढेर

07/05/2026
A bus full of labourers fell into a canal in Kanpur.
उत्तर प्रदेश

कानपुर में बड़ा हादसा, मजदूरों से भरी बस नहर में गिरी

07/05/2026
Next Post
Ayushman Bhava

17 सितंबर से पूरे प्रदेश में चलेगा आयुष्मान भवः अभियान

यह भी पढ़ें

Constitution Day

देश की राजनीतिक व्यवस्था के लिए रूपरेखा तैयार करता है संविधान: अनुज कुमार झा

26/11/2024
Microbrewery license

एक अप्रैल से सस्ती हो जाएगी बीयर, जानें कितना होगा दाम

30/03/2021

BJP विधायक बृजेश प्रजापति के इस्तीफे के बाद तिन्दवारी सीट पर टिकट के लिए मची होड़

24/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version