• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दरभंगा : आठ नवंबर से शुरू होगी उड़ाने, स्पाइस जेट ने शुरू की टिकट बुकिंग 

Desk by Desk
21/09/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
8 नवंबर से उड़ाने शुरू

8 नवंबर से उड़ाने शुरू

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बिहार के दरभंगा हवाई अड्डे से आगामी आठ नवंबर से दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु के लिए उड़ानें शुरू होंगी।

किफायती विमान सेवा कंपनी स्पाइसजेट इन मार्गों पर उड़ान शुरू करेगी। टिकट की बुकिंग शुरू हो गई है। सरकार की क्षेत्रीय संपर्क योजना ‘उड़ान’ के तहत एयरलाइंस को इन मार्गों का आवंटन किया गया था।

स्पाइसजेट ने आज बताया कि सभी मार्गों पर एक तरफ का आमंत्रण किराया 3,799 रुपये से शुरू होगा जिसमें सभी कर एवं शुल्क शामिल होंगे। दरभंगा एयरलाइन के नेटवर्क में शामिल होने वाला 55वाँ घरेलू गंतव्य है। इन मार्गों पर बोइंग 737-800 विमानों का परिचालन किया जायेगा।

कृषि सुधार विधेयक के संबंध में फैलाई जा रही अफवाहों से बचें किसान : मौर्य

दरभंगा बिहार का पांचवा सबसे बड़ा शहर है और मिथलांचल क्षेत्र का केंद्र है। यहाँ से उड़ान शुरू होने से मुजफ्फरपुर, मधुबनी, समस्तीपुर, सीतामढ़ी, चंपारण, सहरसा और पूर्णिया जिलों के लोगों को भी लाभ होगा जिन्हें अभी हवाई यात्रा के लिए पटना जाना पड़ता है। यहाँ से नेपाल के लिए भी कनेक्टिविटी आसान होगी।

स्पाइसजेट ने बताया कि ये सभी उड़ानें सप्ताह में सातों दिन उपलब्ध होंगी। मुंबई से दरभंगा की उड़ान सुबह 9.40 बजे रवाना होकर दोपहर 12.10 बजे पहुँचेगी और वापसी की उड़ान 12.40 बजे मुंबई के लिए जायेगी।

समूचे देश को पता है कि हम यहां क्यों बैठे हैं इसलिए यह मौन धरना है : डेरेक ओ ब्रायन

बेंगलुरु से आने वाली उड़ान सुबह 8.45 बजे दरभंगा के लिए उड़ान भरेगी और वापसी में अपराह्न 4.25 बजे बेंगलुरू के लिए रवाना होगी। दिल्ली को जाने वाली उड़ान सुबह 11.45 बजे दरभंगा से रवाना होगी और वापसी की उड़ान 1.30 बजे दिल्ली से दरभंगा के लिए उड़ान भरेगी।

दिवाली और छठ से पहले यह उड़ान शुरू होेने से मिथलांचल के लोगों को काफी राहत मिलेगी। बिहार के लिए आम दिनों में भी ट्रेनों और विमानों में टिकट मिल पाना काफी मुश्किल होता है। पर्व-त्योहारों के समय, विशेषकर छठ के समय, मांग और बढ़ जाती है।

Tags: 8 नवंबर से उड़ाने शुरूbihar newsSpice Jet starts ticket bookingStarts flying from 8 Novemberstarts flying from Darbhangaदरभंगा से उड़ाने शुरूस्पाइस जेट ने शुरू की टिकट बुकिंग
Previous Post

कृषि सुधार विधेयक के संबंध में फैलाई जा रही अफवाहों से बचें किसान : मौर्य

Next Post

पारिवारिक विवाद के चलते भाजपा नेता ने जहर खा कर की आत्महत्या

Desk

Desk

Related Posts

Milk Cake
Main Slider

बचे हुए खाने से बनाएं स्वादिष्ट डिश, मुंह में घुल जाएगी रसीली दानेदार मिठाई

21/05/2026
Forehead
Main Slider

बड़े माथा दिखेगा छोटा, अप्लाई करें ये ब्यूटी हैक्स

21/05/2026
Makeup
फैशन/शैली

इस तरह से चुनें मेकअप बेस, मिलेगा परफेक्ट लुक

21/05/2026
shiva
Main Slider

घर पर बनी रहेगी शनि देव की कृपा, इस दिशा में लगाएं शमी का पेड़

21/05/2026
Heart Line
Main Slider

आपकी हथेली मौजूद ये रेखाएं बनाती है सरकारी नौकरी के योग

21/05/2026
Next Post
Arrested for abetment to suicide

पारिवारिक विवाद के चलते भाजपा नेता ने जहर खा कर की आत्महत्या

यह भी पढ़ें

Battlegrounds Mobile India

Battlegrounds Mobile India में अब आईओएस यूजर्स भी करें प्री-रजिस्ट्रेशन

15/06/2021
Arvind Kejriwal

‘अरविंद केजरीवाल आज अदालत में करेंगे बड़ा खुलासा’, कुछ ही देर बाद होगी कोर्ट में पेशी

28/03/2024
डब्ल्यूएचओ ने फटकारा

कोरोना का नया वैरियंट मिलने पर डब्ल्यूएचओ ने कहा, अभी हो सकता है कंट्रोल

22/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version