• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दरोगा हत्याकांड: फरार हत्यारोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैरों में लगी गोलियां

Writer D by Writer D
27/03/2021
in Main Slider, आगरा, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर
0
daroga murder case

daroga murder case

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के गांव नेहर्रा में दरोगा प्रशांत कुमार यादव की हत्या करके फरार हुए 50 हजार के इनामी विश्वनाथ चौहान को शनिवार शाम को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। थाना जैतपुर के कमतरी पुल पर पुलिस के घेराबंदी करने पर विश्वनाथ ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी फायरिंग की। इसमें उसे दोनों पैरों में गोलियां लग गईं। पुलिस ने घायल विश्वनाथ को अस्पताल में भर्ती कराया है।

थाना खंदौली के गांव नहर्रा में बुधवार को दो भाई शिवनाथ और विश्वनाथ के बीच पिता के खेत से आलू खोदने को लेकर विवाद हो गया था। विश्वनाथ आलू में से अपना आधा हिस्सा मांग रहा था। सुबह विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत करा दिया था। शाम को एक बार फिर विश्वनाथ खेत पर पहुंचकर मजदूरों को धमका रहा था। उसके हाथ में तमंचा भी था।

पंचायत चुनाव से पहले STF ने पकड़ी हथियारों की बड़ी खेप, आठ आरोपी गिरफ्तार

इसकी सूचना पर दरोगा प्रशांत कुमार यादव एक सिपाही के साथ पहुंचे थे। तमंचा देखकर प्रशांत कुमार यादव विश्वनाथ को पकड़ने के लिए दौड़े थे। तभी विश्वनाथ ने गोली चला दी थी, जिसमें प्रशांत कुमार यादव शहीद हो गए थे। वारदात के बाद आरोपी भाग गया था। पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में लगी हुई थी। तत्कालीन एडीजी रेंज ए. सतीश गणेश ने आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

पुलिस ने बताया कि शनिवार शाम को जैतपुर स्थित कमतरी के पुल पर विश्वनाथ को घेर लिया। वह बाइक पर था। पुलिस के रोकने का इशारा करने पर फायरिंग करने लगा। इस पर पुलिस ने भी जवाब में फायरिंग की। उसके दोनों पैरों में गोली लग गई।

उड़ान भरने के कुछ समय बाद ही क्रैश हुआ विमान, पायलट समेत तीन लोग घायल

पुलिस ने उसके पास से दो तमंचे बरामद किए, जिसके बाद अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना की जानकारी पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए।  पुलिस का कहना है कि विश्वनाथ इटावा भागने की तैयारी में था। इसकी पूरी प्लानिंग करके आया था। उस से हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Tags: agra newscrime newsdaroga murder caseup news
Previous Post

पंचायत चुनाव से पहले STF ने पकड़ी हथियारों की बड़ी खेप, आठ आरोपी गिरफ्तार

Next Post

UP सचिवालय सुरक्षा में सेंध, फर्जी पास लगाकर घुसने के प्रयास, कार मालिक को जेल

Writer D

Writer D

Related Posts

Cushion Covers
Main Slider

फटे कुशन कवर्स का करें रियूज, यहां से ले आइडिया

14/03/2026
Dahi Bread Upma
Main Slider

इस डिश से बनेगा शानदार नाश्ता, एक बार आजमाकर तो देखें

14/03/2026
CM Dhami
Main Slider

गढ़वाल और कुमाऊं में स्थापित होंगे ‘स्पिरिचुअल इकोनॉमिक ज़ोन’ : सीएम धामी

13/03/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

कौशल बढ़ाते रहें युवा, अवसरों की कोई कमी नहीं: ए के शर्मा

13/03/2026
Rajnath Singh
Main Slider

योगी सरकार ने लखनऊ को बनाया वर्ल्डक्लास सिटी: रक्षा मंत्री

13/03/2026
Next Post
UP Secretariat

UP सचिवालय सुरक्षा में सेंध, फर्जी पास लगाकर घुसने के प्रयास, कार मालिक को जेल

यह भी पढ़ें

murder

पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या

31/01/2022
akhilesh yadav

कोरोना वायरस से जंग में अखिलेश यादव ने सांसद निधि से दिए एक करोड़ रुपए

29/04/2021
cervical cancer

जानें क्या है सर्वाइकल कैंसर, ना करें नज़रअंदाज़

11/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version