Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बदल गया बांके बिहारी मंदिर का समय, अब इस समय भक्त कर सकेंगे दर्शन

Banke Bihari Mandir

Banke Bihari Mandir

मथुरा। मथुरा-वृंदावन में हर दिन हजारों की संख्या में भक्त अपने आराध्य भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन-पूजन के लिए आते हैं। श्रद्धालुओं की बढ़ती सख्या की वजह से कभी-कभी भक्तों को दर्शन से वंचित रह जाते हैं। यदि आप वृंदावन जाना चाह रहे हैं, तो जान लें  ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर (Banke Bihari Temple) में ग्रीष्मकालीन सेवा बृहस्पतिवार से शुरू हो गई है। ऐसे में बांके बिहारी मंदिर में दर्शन का समय बदल गया है।

ये है समय

ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर (Banke Bihari Temple) के प्रबंधक मुनीष शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार को मंदिर के पट सुबह 7:45 पर दर्शनार्थियों के लिए खोले गए। उसके बाद 7:55 पर सेवायतों द्वारा ठाकुर बांकेबिहारीजी की शृंगार आरती की गई। दोपहर 11 बजे ठाकुरजी को राज भोग अर्पित किया गया और 11:30 बजे पुन: ठाकुरजी के दर्शन भक्तों को प्राप्त हुए। 11:55 पर राज भोग आरती के साथ प्रात:कालीन दर्शन पूर्ण हो गए।

शाम का समय

सायंकाल 5:30 बजे मंदिर के पट खुलते ही भक्तों का सैलाब आराध्य के दर्शनों के लिए उमड़ पड़ा। 8:30 बजे ठाकुरजी को शयन भोग अर्पित किया गया। वहीं 9:05 बजे भक्तों को दर्शन देने के साथ 9:25 पर मंदिर के सेवायत गोस्वामियों द्वारा शयन भोग आरती की गई।

Exit mobile version