• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Nikay Chunav: नौ अप्रैल तक हो सकता है चुनाव की तारीखों का एलान

Writer D by Writer D
07/04/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Nikay Chunav

Nikay Chunav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रदेश की 762 में से 760 नगरीय निकायों में चुनाव (Nikay Chunav) की तारीखों का एलान 9 अप्रैल तक हो सकता है। नगर विकास विभाग शुक्रवार देर शाम तक निकाय चुनाव के लिए अंतिम आरक्षण की अधिसूचना जारी करने की तैयारी कर रहा है।

विभाग ने निकाय चुनाव (Nikay Chunav) के लिए अनंतिम आरक्षण जारी करते हुए उस पर 6 अप्रैल तक आपत्तियां मांगी थी। बृहस्पतिवार शाम तक विभाग को 832 आपत्तियां मिली है। इनमें से अधिकांश आपत्तियां आरक्षण के नियम को लेकर की गई है। विभाग के मंत्री अरविंद कुमार शर्मा (AK Sharma) ने शाम को विभाग के आला अधिकारियों के साथ बैठक कर आपत्तियों के निस्तारण पर बात की। एक एक आपत्ति का गहन अध्ययन कर निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं ताकि आगे किसी तरह की कानूनी अड़चन नहीं आए। विभाग के अधिकारियों ने निकाय चुनाव में आरक्षण के लिए जारी अध्यादेश के आधार पर आपत्तियों का निस्तारण की कवायद शुरू कर दी है। सूत्रों का कहना है कि शुक्रवार को सभी आपत्तियों का निस्तारण कर अंतिम अधिसूचना जारी की जाएगी।

इसके बाद विभाग की ओर से अंतिम आरक्षण की अधिसूचना और प्रस्तावित चुनाव कार्यक्रम राज्य निर्वाचन आयोग को भेजा जाएगा। आयोग निकाय चुनाव दो से तीन चरण में कराने का कार्यक्रम जारी कर सकता है। चुनाव की तारीखों का एलान शुक्रवार देर शाम से 9 अप्रैल तक कभी भी किया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक सरकार का भी प्रयास है कि आयोग जल्द से जल्द चुनाव कार्यक्रम जारी करे, आयोग को चुनाव कार्यक्रम जारी करने की तैयारियां करने के संकेत दिए गए हैं।

मेयर व अध्यक्ष सीटों के आरक्षण पर आपत्तियां बनी आफत

नगर विकास विभाग द्वारा मेयर और अध्यक्ष सीटों के आरक्षण की जारी अनंतिम अधिसूचना पर करीब 832 आपत्तियां आई हैं। अधिकतर आपत्तियां आरक्षण नियमों का पूरी तरह से पालन न करने और महिलाओं को तय कोटे से अधिक सीटें देने की है। बताया जा रहा है कि राजनीतिक पार्टियों खासकर समाजवादी पार्टी द्वारा दी गई आपत्तियां आफत बनी हुई हैं। इसीलिए इसका मिलान किया जा रहा है, जिससे किसी तरह की कोई चूक न रह जाए।

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे मौत मामले में सिंगर समर सिंह गिरफ्तार

सूत्रों का कहना है कि नगर विकास विभाग को आधी रात तक खोलकर इनको दूर करने के लिए माथापच्ची चलती रही। खासकर यह मिलान किया गया कि महिलाओं को क्या वाकई में अधिक सीटें आवंटित कर दी गई हैं। इसका मिलान करने और मामला विधिक स्तर पर न फंसता नजर आया तो अंतिम अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।

Tags: Election newsLucknow Newsnagar nikay chunavnikay chunavnikay chunav 2023UP Nikay Chunavup nikay chunav 2023
Previous Post

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे मौत मामले में सिंगर समर सिंह गिरफ्तार

Next Post

चूल्हे की चिंगारी ने छीन ली घर की खुशियां, इलाके में छाया मातम

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

ईवी बाजार में यूपी की 19% से अधिक हिस्सेदारी: मुख्यमंत्री

16/02/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

2017 के बाद यूपी ने पॉलिसी पैरालिसिस से पॉलिसी स्टेबिलिटी की ओर ऐतिहासिक यात्रा तय की है – मुख्यमंत्री

16/02/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

ओडीओपी और ओडीओसी योजनाएं लोकल टू ग्लोबल मॉडल का जीवंत उदाहरण हैं – सीएम योगी

16/02/2026
cm yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की ‘उत्तर प्रदेश शहरी पुनर्विकास नीति-2026’

16/02/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

रेवेन्यू सरप्लस स्टेट बन गया है उत्तर प्रदेश: योगी

16/02/2026
Next Post
A huge fire broke out in a 24-storey building

चूल्हे की चिंगारी ने छीन ली घर की खुशियां, इलाके में छाया मातम

यह भी पढ़ें

‘अनुपमा’ की मां का निधन, एक्ट्रेस ने तस्वीर शेयर कर कहा- अभी बहुत कुछ अनकहा…

22/11/2021
India now has a digital strike on China

पाक के बाद अब चीन पर डिजिटल स्ट्राइक, सरकारी समाचार X हैंडल को किया बैन

14/05/2025

Ukraine-Russia War: कीव से निकल रहे भारतीय छात्र को लगी गोली

04/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version