• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महाकुंभ में RSS नेता ने सफाई कर्मियों का किया सम्मान, कहा-आपका योगदान अतुलनीय

Writer D by Writer D
10/02/2025
in Mahakumbh 2025, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज, राजनीति
0
Dattatreya Hosabale

Dattatreya Hosabale

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महाकुंभनगर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले (Dattatreya Hosabale) 9-10 फरवरी को दो दिवसीय यात्रा पर प्रयागराज महाकुंभ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने महाकुंभ के आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यह केवल मनुष्यों की भीड़ नहीं, बल्कि श्रद्धालुओं का अद्वितीय संगम है।

उन्होंने इस आयोजन को सनातन संस्कृति का प्रतीक बताते हुए कहा कि महाकुंभ केवल एक मेला नहीं, बल्कि यह संकल्प का महापर्व है, जहां लाखों श्रद्धालु अपने जीवन को धर्म, साधना और आत्मचिंतन के माध्यम से एक नई दिशा देते हैं।

धर्म और संस्कृति की रक्षा का आह्वान

दत्तात्रेय होसबाले (Dattatreya Hosabale) ने इस अवसर पर नई पीढ़ी में हिंदू धर्म, संस्कृति और मूल्यों के प्रति आस्था जागृत करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि समाज में धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं का प्रचार-प्रसार अनिवार्य है ताकि आने वाली पीढ़ियां अपनी जड़ों से जुड़ी रहें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि धर्म और संस्कृति की रक्षा केवल संत समाज या शासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह समाज की सज्जन शक्ति, संत शक्ति और शासन शक्ति के समन्वित प्रयास से ही संभव हो सकता है।

सफाईकर्मियों का योगदान अतुलनीय

महाकुंभ के अपने दूसरे दिन के प्रवास के दौरान दत्तात्रेय होसबाले (Dattatreya Hosabale) ने कुंभ क्षेत्र की सफाई व्यवस्था में लगे कर्मचारियों से मुलाकात की और उनका सम्मान किया। उन्होंने कहा कि इन सफाईकर्मियों का योगदान अतुलनीय है, क्योंकि वे इस भव्य आयोजन की पवित्रता बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

धामी बोले – प्रयागराज की तरह ऐतिहासिक और सुविधाजनक बनाया जाएगा हरिद्वार कुम्भ

आरएसएस के सरकार्यवाह ने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं को सनातन धर्म, संस्कृति और इसके मूल्यों से जोड़ना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने इस दिशा में परिवार, समाज और धार्मिक संगठनों के संयुक्त प्रयास की आवश्यकता पर जोर दिया। उनका कहना था कि यदि युवाओं को धर्म और संस्कृति की गहराई से परिचित कराया जाए, तो वे इसके महत्व को समझेंगे और इसका अनुसरण भी करेंगे।

Tags: dattatreya hosabalemaha kumbhMaha Kumbh 2025
Previous Post

धामी बोले – प्रयागराज की तरह ऐतिहासिक और सुविधाजनक बनाया जाएगा हरिद्वार कुम्भ

Next Post

नाचते-नाचते स्टेज पर गिर गई महिला… अचानक हुआ कुछ ऐसा की बहन की शादी में पसर गया मातम

Writer D

Writer D

Related Posts

Degree Colleges
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, यूनिवर्सिटीज की तर्ज पर अब डिग्री कॉलेजों को भी मिलेगी राष्ट्रीय रैंकिंग

11/05/2026
Rampur shines once again in CM dashboard ranking
उत्तर प्रदेश

सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर चमका रामपुर, पूरे प्रदेश में मिला पहला स्थान

11/05/2026
CM Yogi
Main Slider

हमने पिछली सरकारों के गड्ढों को भरा, अब यूपी को बुलेट ट्रेन की स्पीड से आगे बढ़ाने की बारी: सीएम योगी

11/05/2026
Rooftop Solar
उत्तर प्रदेश

रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन में यूपी का बड़ा रिकॉर्ड, लखनऊ देश में नंबर-1

11/05/2026
CM Dhami
Main Slider

नया भारत आतंकवाद का जवाब घर में घुसकर देता है: धामी

11/05/2026
Next Post
heart attack

नाचते-नाचते स्टेज पर गिर गई महिला... अचानक हुआ कुछ ऐसा की बहन की शादी में पसर गया मातम

यह भी पढ़ें

suicide

सीएम धामी की सुरक्षा में तैनात कमांडो ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

01/06/2023
Shubman Gill

शुभमन पर BCCI ने लिया एक्शन, लगाया इतने रुपए का जुर्माना

20/04/2025

कोरोना से हुई मौत तो मिलेगा मुआवजा, SC ने पास किया आदेश

04/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version