Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सीएम भगवंत मान के घर गूंजी किलकारी, पत्नी ने दिया बेटी को जन्म

Daughter's screams echo in CM Bhagwant Mann's house

Daughter's screams echo in CM Bhagwant Mann's house

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) के घर बेटी का जन्म हुआ है। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर दी है। भगवंत मान ने ट्वीट कर कहा कि भगवान ने मुझे एक बेटी का आशीर्वाद दिया है। मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

बुधवार की रात को सीएम मान (CM Bhagwant Mann) की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को अस्पताल में भर्ती किया गया था। सीएम मान ने 26 जनवरी के दिन अपने घर आने वाली इस खुशी को देशवासियों के साथ शेयर किया था। उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि मेरे घर में भी मार्च महीने में खुशी आने वाली है। नया मेहमान घर में आ रहा है।

भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) द्वारा बेटी के जन्म होने की जानकारी शेयर करने के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लगा हुआ है। खास लोगों के साथ-साथ आम लोग भी सीएम मान को बधाई दे रहे हैं। बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री की दूसरी शादी डॉक्टर गुरप्रीत कौर से हुई है और पहली पत्नी से उनके दो बच्चे हैं। एक लड़का और एक लड़की, जो कि फिलहाल उनके साथ नहीं रहते हैं।

बता दें कि सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) की शादी डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ 7 जुलाई 2022 को हुई थी। शादी का कार्यक्रम एकदम सादा रखा गया। आनंद कारज चंडीगढ़ में हुए थे, जिसमें दिल्ली के सीएम व आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल, राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा सहित पार्टी के कई मौजूद थे। सीएम मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर हरियाणा के कुरुक्षेत्र के पेहोवा की रहने वाली हैं।

Exit mobile version