Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

दौसा : चार सगी बहनों के साथ हैवान ने किया बलात्कार, मुकदमा दर्ज

rape

rape

दौसा। आप सभी नें भारत में बलात्कार की कई दर्दनाक खबरें सुनी होंगी, लेकिन आज राजस्थान के दौसा से एक भयानक खबर सामने आई है, जिसे पढ़कर आपकी आत्मा तक कांप जाएगी। असल में बात यह है कि राजस्थान के दौसा में एक हैवान पर एक या दो नहीं, बल्कि 4 रेप के आरोप लगे हैं। और हैरान करने वाली बात यह है कि सभी रेप पीड़िताएं अलग-अलग घर से नहीं बल्कि ये सब ही एक ही घर से नाता रखती हैं। आरोपी ने एक के बाद एक चार महिलाओं को अपने जाल में फंसा कर दुष्कर्म किया है।

राज्यपाल के पास कंगना से मिलने का है वक्त, किसानों से नहीं: शरद पवार

आपको बता दें कि इन सभी महिलाओं के साथ एक ढाबे के मालिक विष्णु गुर्जर ने हैवानियत की है। गौरतलब है कि आरोपी विष्णु गुर्जर एक महिला के साथ पिछले 1 साल से दुष्कर्म के धिनौने कृत्य को अंजाम दे रहा था, लेकिन जब महिला को पता चला कि आरोपी अब उसकी छोटी बहनों और बेटी पर भी नजर गलत नजर डाल रहा है तो उसने महिला थाने में बलात्कार का केस दर्ज करा दिया। मुकदमा दर्ज कराने के बाद उसकी दो छोटी बहनों ने और बेटी ने भी अपनी दबी हुई आवाज खुली और दुष्कर्म की बात को बयान कर दिया। पुलिस अभी इस मामले मे जांच कर रही है।

Exit mobile version