Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

दाऊद इब्राहिम का करीबी रियाज भाटी गिरफ्तार

Dawood Ibrahim

Dawood Ibrahim

मुंबई। अंडर वर्ल्ड डान दाऊद इब्राहिम (Dawood Ibrahim) का करीबी रियाज भाटी मुंबई क्राइम ब्रांच पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसे एक कारोबारी से 30 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में सोमवार देररात गिरफ्तार किया गया है। पुलिस रियाज भाटी को अंधेरी से गिरफ्तार कर क्राइम ब्रांच मुख्यालय ले गई है।

पुलिस के अनुसार रियाज भाटी मुंबई में दाऊद के इशारे पर यह सब करता है। छोटा शकील के रिश्तेदार सलीम फ्रूट और रियाज भाटी ने अंधेरी के एक कारोबारी से महंगी कार रंगदारी के रूप में ली थी। इसके बाद उस कारोबारी से बार- बार पैसे भी लिए। अब रियाज भाटी उस कारोबारी से 30 लाख रुपये की रंगदारी मांग रहा था। इस व्यापारी ने सलीम फ्रूट को भी गिरफ्तार करने की मांग की है।

Exit mobile version