Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बारिश की वजह से बाहर आने लगें रेत में दबे शव, मेयर ने किया अंतिम संस्कार

तीर्थराज प्रयाग में फाफामऊ गंगा घाट पर कटान में तेजी आने से रेती से बाहर दिखलाई दे रहे शव का गुरूवार को महापौर ने गंगा तट पर अंतिम संस्कार किया।

नगर निगम के जोनल अधिकारी नीरज सिंह ने गुरूवार को बताया कि फाफामऊ घाट समेत आसपास कछारी क्षेत्र में बड़ी संख्या में शवों को दफनाया गया था। बारिश शुरू होने से गंगा में कई स्थानों पर कटान के कारण रेत में दफनाए गये शव दिखने पर नगर निगम उनका अंतिम संस्कार पिछले पन्द्रह-सोलह दिनो से करा रहा है। आज सुबह एक और शव मिलने से निगम ने अब तक कुल 25 शवों का विधि-विधान से दाह संस्कार का कार्य कराया।

श्री सिंह ने बताया कि सुबह उन्हे घाट किनारे रेती में दफनाए गये एक शव के बाहर दिखलाई पड़ने की जानकारी मिली। नगर निगम रेती में दबे शवों के बाहर दिखलाई पड़ने पर उनके दाह संस्कार के क्रम में महापौर अभिलाषा नन्दी गुप्ता से शव के दाह संस्कार करने का अनुरोध किया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर घाट पर पहुंचकर शव का अंतिम संस्कार किया। उन्होंने बताया कि महापौर शव निगरानी समिति की अध्यक्ष भी है इसलिए उनसे अनुरोध किया गया था।

Exit mobile version