Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के आश्रम के बाहर मिले महिलाओं के शव, जांच में जुटी पुलिस

Anirudhacharya's ashram

Anirudhacharya's ashram

मथुरा। उत्तर प्रदेश में मथुरा के थाना वृंदावन कोतवाली इलाके में कथावाचक अनिरुद्ध आचार्य (Anirudhacharya) के गौरी गोपाल वृद्धाश्रम के बाहर दो महिलाओं की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लेकर शव कब्जे में लिए। लोगों का कहना है कि दोनों महिलाओं को आश्रम से निकाल दिया गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वृंदावन में अनिरुद्ध आचार्य (Anirudhacharya) महाराज के गौरी गोपाल वृद्धाश्रम के बाहर दो महिलाओं के शव पड़े मिले हैं। इस बात की खबर मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। आस-पास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।

महिलाओं की मौत कैसे हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक महिलाओं में लखनऊ की चंपा गुप्ता और बिहार की सुशीला शामिल हैं। दोनों की उम्र 61 साल के आस-पास बताई जा रही है।

महिला समूहों के लिए सौगात भरी रही केदारनाथ यात्रा

स्थानीय लोगों का कहना है कि आश्रम में चल रही कथा के बाद वृद्ध लोगों को आश्रम के बाहर कर दिया गया था। इसके कारण उन महिलाओं की मौत हुई है। फिलहाल पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

मामले में कथावाचक अनिरुद्धाचार्य (Anirudhacharya) के वकील भारत यादव ने कहा है कि महिलाओं के शव का आश्रम से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि आश्रम से किसी को भी बाहर नहीं निकाला गया है।

Exit mobile version