Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

एक परिवार के 5 सदस्यों की संदिग्ध हालात में मौत, पूरे इलाके में मची सनसनी

Dead Bodies

Dead Bodies

सहारनपुर। जिले में एक घर में 5 लोगों की लाशें (Dead Bodies) संदिग्ध हालत में मिलीं। घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी मच गई। मृतकों की पहचान अशोक, अजिता, कार्तिक, विद्यावती और देव के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में मौत (Died) का कारण गोली लगना बताया जा रहा है- जिससे मामला और भी गंभीर हो गया है।

दिल दहला देने वाली ये घटना सरसावा थाना क्षेत्र के कौशिक बिहार कॉलोनी की है। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। एसपी देहात सागर जैन भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और इलाके को सील कर जांच शुरू कर दी। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। DIG अभिषेक सिंह भी मौके पर पहुंचे पर पहुंचे हैं। कमरे से 3 तमंचे बरामद किए गए हैं। पुलिस ने मृतकों के मोबाइल भी कब्जे में लिए हैं।

प्रारंभिक जांच में अशोक के सीने पर और बच्चों के माथे पर गोली के निशान हैं। मां और पत्नी को भी गोली लगी है। ऐसे में पुलिस हत्या और आत्महत्या एंगल पर जांच कर रही है। पुलिस अफसर और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है। घर को सील कर दिया है। अशोक को अपने पिता की मौत (Died) के बाद उनकी जगह मृतक आश्रित कोटे में में नौकरी मिली थी। वो नकुड़ तहसील में काम करते थे।

बेटा देव कस्बे के MTS पब्लिक स्कूल में कक्षा 9 का छात्र था। जबकि, कार्तिक नकुड़ के एक इंटर कॉलेज में कक्षा 10 में पढ़ाई कर रहा था। पड़ोसियों का कहना है कि परिवार शांत स्वभाव का था। किसी से कोई विवाद नहीं था। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर इस परिवार के साथ हुआ तो हुआ क्या।

मौके पर पहुंचे सहारनपुर के SSP/DIG आशीष तिवारी ने बताया- सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो पांचों डेड बॉडी (Dead Bodies) एक ही कमरे के अंदर पाई गईं। मृतक अशोक राठी जो अमीन के पद पर तैनात थे, उनकी मां, उनकी पत्नी और दो बेटे सभी के शव वहां मिले। अशोक राठी के शव (Dead Bodies) के पास से तीन कंट्री मेड पिस्टल बरामद हुए हैं। ये लाइसेंसी नहीं हो सकते। पॉइंट ब्लैक रेंज (नजदीक से) से गोली मारी गई है। मुआयना करने के बाद प्रथम दृष्टया मामला सुसाइड का लग रहा है। फॉरेसिंक टीम तथ्यों को जुटा रही हैं। शवों का पंचायतनमा भरके पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। जल्दी ही केस का खुलासा किया जाएगा।

Exit mobile version