Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कमरे में मिले दम्पति के शव, जांच में जुटी पुलिस

The entire family was found dead

The entire family was found dead

गोण्डा। खोड़ारे थाना क्षेत्र में बुधवार को दम्पति की लाश (Dead Bodies) कमरे में संदिग्ध हालात में मिली है। शवों की हालत देखकर यह प्रतीत हो रहा है कि पत्नी की हत्या के बाद पति ने आत्महत्या की है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मोकईया गांव में रहने वाला चंद्रभान सिंह ने बताया उनका नाती संजीव सिंह (45) का शव पंखे से लटक रहा था, जबकि उसकी पत्नी वंदना सिंह (42) की लाश फर्श पर पड़ी थी। उसके तन पर आधे ही कपड़े थे। शरीर पर कई जगह चोट के भी निशान थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर घटना की बारीकी से छानबीन की। इस दौरान पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिलने की बात सामने आई है।

क्षेत्राधिकारी मनकापुर संजय तलवार ने बताया कि शवों की हालत देखकर यह पता चल रहा है कि पत्नी की हत्या के बाद युवक ने खुदकुशी की है। सभी बिन्दुओं पर गहनता से जांच की जा रही है। चंद्रभान सिंह की ओर से मिली जानकारी के अनुसार संजीव शराब का लती था।

Exit mobile version