Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

नाले में मिले मां-बेटी के शव, इलाके में फ़ैली सनसनी

The entire family was found dead

The entire family was found dead

कन्नौज। उत्तर प्रदेश में कन्नौज जिले के तिर्वा क्षेत्र में सोमवार सुबह एक नाले से विवाहिता और उसकी दुहमुही पुत्री के शव (Dead Bodies) मिलने से सनसनी फैल गयी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि तिर्वा कस्बे में आज सुबह इलाहाबाद बैंक के पास मां-बेटी का शव नाले में दिखायी देने पर क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिये भेजा। शव (Dead Bodies) की शिनाख्त तिर्वा निवासी प्रांशुल गौतम की पत्नी सुरभि और उसकी तीन महीने की बच्ची के तौर पर की गयी।

उन्होने बताया कि मृतका के परिजनों ने पुलिस को लिखित शिकायती पत्र दिया गया है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि सुरभि की शादी 2018 में तिर्वा के रहने वाले प्रांशुल गौतम के साथ हुई थी।

शादी के दौरान दहेज का सामान, बोलेरो गाड़ी और 25 लाख रुपये दिए गए थे। इसके बावजूद ससुराल वाले दहेज से खुश नहीं थे और सुरभि को प्रताड़ित करते थे।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version