Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

दो बच्चियों के शव बरामद, मचा हड़कंप

The entire family was found dead

The entire family was found dead

बहराइच। ज़िले के दरगाह शरीफ थाना क्षेत्र में कुछ ही घंटों के अंतराल में दो बच्चियों के शव (Dead bodies) बरामद होने से सनसनी फैल गयी है।

पुलिस ने रविवार को बताया कि दरगाह शरीफ थानाक्षेत में गडरियन पुरवा गांव के पास तालाब में कुछ घंटों के अंतराल में दो मासूम बच्चियों के शव (Dead bodies) मिले हैं। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से एक शव को दफना दिया। कुछ घंटे बाद पुनः एक नवजात बच्ची का शव मिला। इस पर डीएम के निर्देशन में दफनाए गए शव को खोदकर दोनों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

गांव में शनिवार सुबह एक पांच वर्षीय मासूम बालिका का शव दिखा। सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को ग्रामीणों की मदद से दफना दिया। देर शाम को उसी स्थान पर एक नवजात बालिका का शव मिला। इससे गांव के लोगों में हड़कंप मच गया।

सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने नवजात के शव को कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष को घटना से अवगत कराया गया। इसके बाद जिला मजिस्ट्रेट को जानकारी दी गई। जिला मजिस्ट्रेट के निर्देश पर जमीन में दफनाए गए शव को बाहर निकाला गया।

इसके बाद दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शव कहां से आए और मृतक किसके बच्चे हैं। अभी इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। पुलिस क्षेत्राधिकारी विनय कुमार द्विवेदी का कहना है कि शव सभी अज्ञात हैं। अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Exit mobile version