Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

महिला और उसकी पुत्री का शव कुएं से बरामद

The entire family was found dead

The entire family was found dead

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर जिले के संतनगर थाना क्षेत्र के पंडरिया कलां गांव में आज एक महिला एवं उसकी पुत्री का शव (Dead Bodies) कुएं से बरामद किया गया।

पुलिस के अनुसार पंडरिया गांव निवासी शिवलाल पाल की पत्नी यशोदा देवी (23) एवं उसकी पुत्री यामिनी नौ माह का शव उसके घर से दो सौ मीटर दूर एक कुएं से सुबह बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि यशोदा देवी बुधवार की शाम से घर से बाहर निकल गई थी। परिजनों द्वारा खोजबीन की जा रही थी।

आज सुबह ग्रामीणों द्वारा कुएं में युवती का शव उतराया देखा गया। ग्रामीणों की सहायता से मां और बेटी का शव कुएं बाहर निकाला गया। दोनों शवों (Dead Bodies) को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या का है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद अधिक खुलासा हो सकेगा। पुलिस मामले में विधिक कार्रवाई कर रही है।

Exit mobile version